Select Date:

IPL फिल्म जैसा, PSL असली क्रिकेट..?' अफ्रीकी क्रिकेटर के बयान पर छिड़ी बहस, जैकब ओरम का रिएक्शन VIRAL

Updated on 13-04-2026 08:02 PM
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में हो रहे हैं. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टी20 लीग है और पीएसएल इसके सामने कहीं नहीं ठहरता
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड के असिस्टेंट कोच जैकब ओरम से जब साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर रिली रोसो के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया, तो वो अपनी हंसी रोक नहीं पाए. क्वेटा ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे रिली रोसो ने कहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) क्रिकेट से ज्यादा एक फिल्म की तरह है
कराची में हुए मुकाबले के बाद जब पत्रकार ने जैकब ओरम से सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'क्या आपने कहा कि यह किसी फिल्म की तरह है?' न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जैकब ओरम के जवाब से प्रेस कॉन्फ्रेंस में माहौल हल्का-फुल्का हो गया. हालांकि, इसके बाद उन्होंने गंभीरता से दोनों लीग्स की तुलना पर अपनी राय भी रखी
जैकब ओरम ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग दोनों ही बड़े और प्रभावशाली टूर्नामेंट हैं, लेकिन दोनों की प्रकृति अलग है. उन्होंने आईपीएल को विशाल और ग्लैमरस बताया, जो सालों में काफी बड़ा ब्रांड बन चुका है. वहीं पीएसएल को उन्होंने ज्यादा कॉम्पैक्ट और प्रतिस्पर्धी लीग बताया, जहां हर मैच का दबाव ज्यादा होता है.
रिली रोसो ने आईपीएल के लंबे शेड्यूल और बॉलीवुड-स्टाइल प्रेजेंटेशन को फिल्म जैसा कहा था, जबकि पीएसएल को ज्यादा क्रिकेट-केंद्रित बताया था. जैकब ओरम ने पीएसएल के मौजूदा सीजन में एक बड़ी कमी की ओर भी इशारा किया. पीएसएल इस बार बिना दर्शकों के खेला जा रहा है, जिससे स्टेडियम का माहौल फीका पड़ गया है. ओरम ने कहा कि भीड़ की कमी से खेल की ऊर्जा और अनुभव पर असर पड़ा है.
हालिया दिनों में आईपीएल vs पीएसएल को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है. हाल ही में कुसल मेंडिस भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी तरह के सवाल से असहज हो गए थे, जब उनसे आईपीएल और पीएसएल के बीच चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया था.
दोनों लीग्स की अपनी-अपनी पहचान है, लेकिन लगातार हो रही तुलना ने बहस को और तेज कर दिया है. फिलहाल, यह साफ है कि मैदान के अंदर के मुकाबले जितने दिलचस्प हैं, उतनी ही चर्चा अब मैदान के बाहर भी आईपीएल और पीएसएल के बीच छिड़ी हुई है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.