Select Date:

लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने अगले 5 साल का लक्ष्य बताया, दिया 12 साल का हिसाब

Updated on 15-08-2026 11:42 AM
पूरा देश आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है. हर तरफ उत्सव और राष्ट्रीय गौरव का माहौल है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने अगले पांच साल के लक्ष्य रखा और पिछले 12 साल का हिसाब दिया.
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए, क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं, संकल्‍प होते हैं तो हमारे सामर्थ्य और प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है. तब जाकर हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. 

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत ने भी बहुत बड़ा सपना देखा है.  वो सपना है, जब आजादी के 100 साल होंगे. 2047 में हम विकसित भारत बनाकर रहेंगे. 140 करोड़ देशवासियों को पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हासिल करना है. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 12 साल के कामकाज का पूरा हिसाब देश के सामने रखा.

पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी आबादी वाला देश जब ऐसा संकल्प लेता है तो यह दुनिया की नजरों में भी हमारी साहस का परिचायक बन जाता है. दुनिया हमारी तरफ देखने का नजरिया बदलने को मजबूर हो जाती है. मैं ऐसे ही नहीं कह रहा हूं. पिछले 12 वर्षों में देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने (गरीब-अमीर हो या दलित या बुजुर्ग) हर किसी ने एक संकल्प और समर्पण के साथ देश को ऊंचाई पर ले जाने में पूरा प्रयास किया है. 

पीएम मोदी ने 12 साल का दिया हिसाब

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में, अनगिनत नागरिकों ने चाहे वे दलित हों, शोषित हों, हाशिए पर रहने वाले हों या आदिवासी, ग्रामीण हों या शहरी, गरीब हों, मध्यम वर्ग हो, फिर युवा हों या बुजुर्ग, महिलाएं हों या पुरुष हों, उत्तर, दक्षिण, पूर्व या पश्चिम से हों, देश  को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अटूट संकल्प और समर्पण के साथ हर संभव प्रयास किया है., मैं इन प्रयासों का सम्मानपूर्वक सम्मान करता हूं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी टेक्नोलॉजी क्रिटिकल मिनिरल्स पर निर्भर है. भारत इसमें भी अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है. क्रिटिकल मिनिरल्स कॉरिडोर की घोषणा हो चुकी है. कई देशों के साथ एग्रीमेंट हो रहा है. जैसे सेमीकंडक्टर की बात हो, क्रिटिकल मिनिरल्स की बात हो, ऐसे में एनर्जी का महत्व और बढ़ जाता है.

उन्होंने कहा कि एनर्जी के बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है. चिप हो, एआई हो या डेटा सेंटर हो… हमें बहुत मात्रा में बिजली की जरूरत है. एनर्जी सिक्योरिटी यह समय की मांग है. इसलिए हमने पहले ही इस दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं.  हमने समुद्र तट पर 99 फीसदी हिस्सा लो ग्रो घोषित कर रखा था. हमने उसे ग्रो अहेड एरिया घोषित कर दिया. अब हम समुद्र के भीतर नए-नए भंडार खोजने की दिशा में प्रयासरत्त हैं. 

देश में रक्षा, रेलवे और मोबाइल प्रोडक्शन बढ़ा

पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कहा कि पिछले बारह साल में भारत ने एक नई रफ्तार पकड़ी. तेज गति से. हम आगे बढ़ रहे हैं। और देश देशवासियों का संकल्प है. पिछले बारह वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब चार गुना. खादी और गामोद्योग का उत्पादन. करीब पांच गुना हुआ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र करीब सात गुना बढ़ा है. आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण इक्कीस गुना बढ़ा. 

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. इसके अलावा, हमने डिजिटल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या लगभग चार गुना हो गई पेटेंट ग्रांट चार गुना बढ़ गए हैं और डिजिटल लेनदेन सौ गुना बढ़ गए हैं. हमने आम नागरिकों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी उतनी ही गंभीरता से काम किया है 

PM मोदी ने कहा कि इंटरनेट यूजर्स, इंटरनेट कंज्यूमर्स करीब-करीब 4 गुना बढ़े करीब-करीब 50 गुना बढ़े, पेटेंट ग्रांट होने की संख्या 4 गुना बढ़ी, डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े, सामान्य मानवी की सुविधा की ओर भी हमने उतनी ही गंभीरता से काम किया. हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से हमने नल से जल कनेक्शन दिए, हर साल औसतन 6 गुनी ज्यादा रफ्तार से लोगों को गैस कनेक्शन दिए, 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 August 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कई बड़े ऐलान किए हैं. AI यूथ स्केलिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट जैसे बड़े एलान शामिल है AI…
 15 August 2026
पूरा देश आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है. हर तरफ उत्सव और राष्ट्रीय गौरव का माहौल है. इस पावन अवसर पर…
 14 August 2026
चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. इस अखबार ने एक लेख में कहा है कि भारतीय मीडिया और क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों ने…
 13 August 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट…
 13 August 2026
मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले रुठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज जुम्मालाल रुठिया ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए का कर्ज़ दिया…
 12 August 2026
हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ गठित जांच समिति ने उनपर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी जांच पूरी कर ली है और कमेटी ने अपनी…
 12 August 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने…
 12 August 2026
एयर इंडिया के एक विमान के पिछले हफ़्ते उड़ान के दौरान अचानक क़रीब 300 फीट नीचे आने के बाद पायलट की जांच चल रही है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान के…
 12 August 2026
प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। पढ़ाने के दौरान प्रोफेसर ने…
Advt.