Select Date:

अखिलेश यादव की बेटियां पहुंचीं स्टेडियम, रिंकू सिंह की MP मंगेतर संग छाया स्टाइल, जींस और सूट में लगीं शानदार

Updated on 28-04-2026 02:06 PM
रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उनका मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में रिंकू की अहम भूमिका को देखकर वह खुशी से झूम उठीं, तो उनके साथ अखिलेश यादव की बेटियां भी नजर आईं। सभी रिंकू को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं। जहां हमेशा की तरह सांसद प्रिया की देसी पहनावे में सादगी बढ़िया लगी, तो सपा प्रमुख की बेटियों का जींस में स्टाइलिश रूप शानदार लगा।

प्रिया ने मैच के दौरान की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां वह केकेआर का झंडा हाथ में लेकर टीम को चियर करती नजर आईं, तो उनका बिना किसी एक्स्ट्रा तामझाम वाला लुक इंप्रेसिव लगा। लेकिन, यहां नजरें यादव परिवार की बेटियों पर भी टिक गईं, खासकर टीना यादव पर जो कम सोशल इवेंट्स में नजर आती हैं, जबकि बड़ी बहन अदिति यादव चुनाव के दौरान प्रचार- प्रसार करती दिख जाती है

जहां प्रिया सूट में नजर आईं, तो अदिति और टीना का जींस- टॉप में कैजुअल लुक स्टाइलिश लगा। टीना नेवी ब्लू कलर का टॉप और रिप्ड डिटेलिंग वाली ब्लू शेड जींस पहने नजर आई रही हैं, तो दीदी अदिति ने बेसिक वाइट प्लेन टॉप के साथ लाइट शेड की जींस वेअर की। जहां दोनों ही बहनों का स्टाइल सिंपल येट स्टाइलिश लगा।



अपने- अपने लुक को फाइनल टच देने के लिए दोनों बहनों ने एक्सेसरीज को भी मिनिमल रखा। अदिति का लुक ओपन हेयर में चश्मा लगाकर पूरा हुआ, तो टीना के हाथ में डिजिटल वॉच, ब्रेसलेट और रिंग नजर आ रही है 

अक्सर ही सूट या फिर साड़ी में नजर आने वाली प्रिया यहां लखनऊ की फेमस चिकनकारी कढ़ाई से सजे कुर्ता सूट को पहनकर आईं। जिसका लैवेंडर कलर बहुत सॉफ्ट और ग्रेसफुल लगा रहा है और समरी वाइब्स को एन्हांस कर रहा है। कुर्ते पर सेम कलर की थ्रेड से खूबसूरत कढ़ाई करके फ्लोरल डिटेलिंग की गई, जिसे स्ट्रैट कुर्ते पर हैवी रखा, तो स्लीव्स का बॉर्डर बनाकर बाकी के हिस्से पर बूटियां दी।

मैचिंग प्लेन दुपट्टा किया कैरी

कुर्ते के साथ प्रिया ने मैचिंग पैंट्स वेअर की और प्लेन दुपट्टा पेयर कर लिया। जिसे उन्होंने सादे तरीके से अपने गले में जाला, जो ओवरऑल लुक को फ्लोई और रिलैक्स्ड फील दे रहा है। ऐसे में उनका लुक न ज्यादा स्टाइल्ड और न ही बहुत कैजुअल लग रहा है, बल्कि उन्हें परफेक्ट देसी लुक दे रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज उनका मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में रिंकू की अहम भूमिका को देखकर वह खुशी से झूम…
 28 April 2026
आईपीएल में कई तूफान आए, लेकिन ऐसा बदला कम ही देखा गया- जहां जवाब सोचकर नहीं, सीधे बल्ले से दिया गया. राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी…
 26 April 2026
आईपीएल-2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला गया.जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को हुए इस मुक़ाबले में भले राजस्थान रॉयल्स हार गई. लेकिन…
 25 April 2026
आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. पहले वैभव…
 25 April 2026
जब-जब वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड्स की बात होगी, तब-तब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 264 रन अविश्वसनीय और ऐतिहासिक पारी का जिक्र जरूर होगा.…
 24 April 2026
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इस बार अपना 53वां जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। 24 अप्रैल को जन्मदिन होने के बावजूद उन्होंने दो दिन पहले 22 अप्रैल को…
 24 April 2026
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Giants IPL Live Cricket Score: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच…
 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
Advt.