अंबिकापुर नगर निगम का बड़ा दावा: ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं छोड़े जा रहे मवेशी, घुटरापारा गोठान में 181 बेसहारा मवेशी संरक्षित
Updated on
14-08-2026 06:35 PM
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने का आरोप लगाने के मामले में नगर पालिक निगम अंबिकापुर ने सफाई दी है। निगम ने आरोपों को निराधार और असत्य बताया है।
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने दावा किया है कि निगम द्वारा शहर के अंदर पकड़े गए एक भी मवेशी को ग्रामीण या अन्य क्षेत्रों में नहीं छोड़ा गया है। सभी मवेशियों को घुटरापारा स्थित गोठान में रखा गया है।
आयुक्त के अनुसार वर्तमान में घुटरापारा गोठान में 181 बेसहारा मवेशियों को संरक्षित रखा गया है। इनमें से 25 मवेशियों को जुर्माना वसूल कर पशु मालिकों को वापस किया जा चुका है। वहीं छह मवेशियों की नीलामी भी की गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की टीम शहर के भीतर ही अभियान चलाकर बेसहारा मवेशियों को पकड़ रही है और उन्हें सीधे घुटरापारा गोठान पहुंचाया जा रहा है।
दरअसल गुरुवार को ग्राम परसा और भकुरा के किसान बड़ी संख्या में मवेशियों को हांकते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। किसानों का आरोप था कि नगर निगम द्वारा शहर से पकड़े गए बेसहारा मवेशियों को उनके गांव की ओर छोड़ दिया जा रहा है।बेसहारा मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने…
स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 14-15 साल से बंद दरवाजे आज उम्मीद के लिए खुल गए। जेल नियमावली के तहत अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक कैदी की संदिग्ध और दर्दनाक मौत के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में सरकार विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत…
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…