रायपुर में बिना लाइसेंस चल रहा था बिरयानी सेंटर, खाद्य विभाग ने किया सील, चिकन बिरयानी में मिला रंग, मौके पर कराया नष्ट
Updated on
14-08-2026 06:38 PM
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट और बिरयानी सेंटरों में पहुंची टीम ने खाद्य पंजीयन, सफाई और रखरखाव की स्थिति देखी। न्यू सागर बिरयानी सेंटर बिना खाद्य पंजीयन के संचालित मिला।
जांच में परिसर की स्वच्छता भी खराब पाई गई। टीम ने मौके पर नोटिस जारी कर सेंटर को सील करा दिया। एक अन्य बिरयानी सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिलीं। यहां तैयार चिकन बिरयानी में रंग मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को आगामी कार्रवाई तक बंद रखा गया।
आरजे राजस्थानी थाली में भी साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को फटकार लगाई गई और सुधार सूचना जारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई के बाद स्टेशन क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। विभाग ने आगे भी निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं।
बिना पंजीयन पकड़ा गया सेंटर
न्यू सागर बिरयानी सेंटर में जांच के दौरान खाद्य पंजीयन नहीं मिला। इसके अलावा परिसर में सफाई व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। खाद्य विभाग ने संचालक को मौके पर नोटिस दिया और प्रतिष्ठान सील करा दिया। विभाग अब आगे की कार्रवाई पंजीयन और स्वच्छता संबंधी कमियों के आधार पर करेगा।
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने…
स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 14-15 साल से बंद दरवाजे आज उम्मीद के लिए खुल गए। जेल नियमावली के तहत अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक कैदी की संदिग्ध और दर्दनाक मौत के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में सरकार विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत…
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…