अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने वंदे मारतम् के दो टुकड़े किए, देश विरोधी फैसला लिया
Updated on
20-08-2026 07:09 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के रुख पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के दो टुकड़ किए हैं। यह देश विरोधी फैसला है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के फैसले की निंदा करती है। पूरा गीत राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है।
वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला क्या है, जिस पर बोले अमित शाह
असल में, कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी। इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे। वंदे मातरम् में 6 अंतरा हैं।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के सीडब्ल्यूसी के उस प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े जो महान नेताओं की मौजूदगी में पारित हुआ था और जिसमें वंदे मातरम् के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था।
कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लियाः गृह मंत्री
बहरहाल, वंदे मातरम् के सिर्फ दो अंतरा गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने चेन्नई में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया है। कांग्रेस के फैसले का बीजेपी निंदा करती है। कांग्रेस ने लाखों शहीदों का अपमान किया है। पूरा गीत राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है।' उन्होंने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया था , उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 80 साल बाद सुधारा है। देश की जनता उसका विरोध नहीं सहेगी।
बीजेपी जनता के बीच जाकर कांग्रेस के फैसले का विरोध करेगी
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। राष्ट्रगीत पूरा न गाना अवहेलना है। इस फैसले ने कांग्रेस के तुष्टीकरण की पुष्टी की है। ये संसद में पारित एक्ट को खारिज कर रहे हैं। लेकिन अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता के बीच जाकर कांग्रेस के फैसले का विरोध करेगी।
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…