मायावती क्यों बोलीं- 'मेरे अविवाहित रहने के कारण मजबूरी में ... '
Updated on
12-09-2026 07:07 PM
ANI
इमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया था
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों पर पार्टी और मूवमेंट का लाभ उठाने का आरोप लगाया है.
ग़ौरतलब है कि दस सितंबर को मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का एलान किया था.
रविवार को एक्स पर किए पोस्ट में मायावती ने खुद के अविवाहित रहने का ज़िक्र करते हुए एक लंबा पोस्ट किया.
उन्होंने लिखा, "मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सगे भाई-बहनों में से किसी एक को अपने साथ रखना पड़ा और अंततः मेरे सबसे छोटे भाई आनंद कुमार यह ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं. वे मेरी देखभाल करने के साथ-साथ मेरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं. लेकिन उनके परिवार को इसका लाभ मिलना पार्टी और मूवमेंट के हित में नहीं होगा."
"इसलिए मेरा अंतिम फ़ैसला है कि उनके किसी भी बेटे को बीएसपी में किसी भी पद पर राजनीति करने का अवसर नहीं दिया जाएगा."
मायावती ने कहा कि अगर भविष्य में आनंद कुमार को उनकी सहायता के लिए किसी और सदस्य की ज़रूरत पड़ती है, तो उनकी बेटी दीपिका आनंद मदद कर सकती हैं.
उन्होंने कहा कि दीपिका की ईमानदारी, वफ़ादारी और कार्यक्षमता के आधार पर उन्हें आगे चलकर पार्टी में ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
बसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर दीपिका यह भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो पार्टी की सहमति से दलित समाज के किसी समर्पित कार्यकर्ता को यह ज़िम्मेदारी दी जा सकती है.
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…