ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी का सिंबल, पार्टी का भी नया नाम; TMC के बागी गुट
Updated on
18-09-2026 08:39 PM
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ होगा। वहीं, उन्हें चुनाव चिह्न के तौर पर फुटबॉल खिलाड़ी मिला है। अरूप रॉय के नेतृत्व वाले टीएमसी के बागी गुट का नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस दिया गया है। इस गुट को लिफाफा चुनाव चिह्न मिला है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को झटका देते हुए टीएमसी के सिंबल को फ्रिज कर दिया था। इसके बाद अब आगामी उपचुनावों में दोनों ही गुट अपनी-अपनी पार्टी के नए नाम और निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
चुनाव आयोग के पास तीन विकल्प जमा करने के बाद अब आयोग ने दोनों गुट को नए सिंबल का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। इससे पहले आयोग ने गुरुवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और विधायक ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बागी हुए गुट को आगामी उपचुनावों में टीएमसी के नाम और सिंबल का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी।
क्या था आयोग का आदेश?
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के नेताओं का पक्ष सुनने के बाद गुरुवार रात जारी अपने अंतरिम आदेश में कहा कि इस मामले में 'चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968' के प्रावधानों के तहत आयोग की ओर से ठोस फैसला लिए जाने की आवश्यकता है। आयोग ने कहा कि फैसला होने तक कोई भी गुट तृणमूल कांग्रेस के नाम या पार्टी को आरक्षित 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
ममता बनर्जी को झटका
आयोग के इस फैसले को ममता के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले हाथ से बनाया गया 'जोड़ा फूल' चुनाव चिह्न 1998 में पार्टी की स्थापना के बाद से उसकी पहचान रहा है। मई में विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के दो तिहाई से अधिक विधायक बागी हो गए। बाद में बगावत संसद तक पहुंच गई थी। जून में 58 बागी विधायकों ने ममता खेमे के उम्मीदवार सोवनदेब चट्टोपाध्याय के बजाय पार्टी से निकाले गए नेता ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुना और विधानसभा अध्यक्ष से मान्यता भी हासिल कर ली।
पांच दिन बाद टीएमसी की वरिष्ठ नेता रहीं काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में 20 लोकसभा सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) नाम की एक गुमनाम पार्टी का दामन थाम लिया और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…