Select Date:

नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

Updated on 18-09-2026 08:37 PM
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट, "ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस" की उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी 

कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन का ऐलान

संचिता प्रधान के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. इसके अलावा असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी वह कांग्रेस को समर्थन देंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि यह फैसला हम राष्ट्र के व्यापक हित में कर रहे हैं. बता दें, कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट से मिलन प्रधान उम्मीदवार बनाया है.

EC ने दोनों गुटों को दिया नया सिंबल और नाम

इससे पहले, चुनाव आयोग ने टीएमसी का सिंबल और नाम फ्रीज कर ममता और ऋतब्रत गुट को नया नाम और चुनाव चिह्न दिया है. इलेक्शन कमीशन ने ममता बनर्जी की पार्टी 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' और ऋतब्रत बनर्जी गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'लिफाफा' चुनाव चिह्न अलॉट किया है.

ममता ने EC के फैसले को बताया असंवैधानिक

ममता खेमे ने चुनाव आयोग के आदेश पर नाराजगी जाहिर की है. ममता बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के फैसले को असंवैधानिक बताया. पार्टी के सीनियर लीडर कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी समर्थकों के लिए ममता बनर्जी ही राजनीतिक चेहरा हैं. घोष ने आरोप लगाया कि केंद्र और बीजेपी ने चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल किया है. उन्होंने दावा किया कि इस घटनाक्रम से राजनीतिक लड़ाई खत्म नहीं होगी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
 18 September 2026
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
 18 September 2026
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
 15 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
 12 September 2026
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
 10 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
 09 September 2026
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
 05 September 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
 05 September 2026
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्‍शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्‍वस्‍त करने…
Advt.