Select Date:

राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, 'लगता है मैं अरविंद केजरीवाल और...'

Updated on 09-09-2026 10:39 AM
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए कहा कि वे दिन-रात बस उनके ऊपर हमले करने के तरीकों के बारे में सोचते रहते हैं.

'लगता है मैं अरविंद केजरीवाल के दिमाग पर छाया हूं'

राघव चड्ढा ने कहा, ''लगता है कि मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के दिमाग पर छाया हुआ हूं. जब से मैंने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ा है, तब से पार्टी का नेतृत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. वे किसी ऐसे नाराज पूर्व साथी की तरह बर्ताव कर रहे हैं जिसे हाल ही के दिनों में छोड़ दिया गया हो."

'AAP ने फुल टाइम डिपार्टमेंट खोला'

राघव चड्ढा ने तंज कसते हुए आगे कहा, ''ऐसा लगता है कि AAP ने मुझे निशाना बनाने के लिए ही एक फुल-टाइम डिपार्टमेंट खोल रखा है. उनका ये हमला मेरे वोटर रजिस्ट्रेशन से जुड़ा है. उनका तरीका हमेशा एक जैसा होता है. पहले कोई आरोप तय करो और फिर उसे सही साबित करने के लिए तर्क ढूंढो.''

मैंने सभी नियमों का पालन किया- राघव चड्ढा
BJP सांसद ने दावा करते कहा, ''मैंने चुनाव आयोग के सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया है और तय तरीकों का इस्तेमाल किया है. AAP ने 'वोटर लिस्ट' (Electoral Rolls) और 'पार्टी मेंबरशिप रजिस्टर' के बीच का फ़र्क ही नहीं समझा है. वे उन सभी लोगों को हटाना चाहते हैं जो केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट AAP का साथ छोड़ देते हैं."

आम आदमी पार्टी का आरोप क्या है?

बता दें कि मंगलवार (8 सितंबर) को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया था कि कैसे SIR प्रक्रिया के दौरान राघव चड्ढा का वोट जोड़ दिया गया? जबकि ड्राफ्ट SIR रोल में राघव चड्ढा का वोट ही नहीं था? उन्होंने आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि जो प्रक्रिया राघव चड्ढा ने अपनाई है, वो सामान्य प्रक्रिया नहीं है. 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजेंद्र नगर की वोटर लिस्ट में चड्ढा का नाम 747वें वोटर के तौर पर आया, जबकि 31 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 746 वोटर्स ही प्रदर्शित किये गए थे. उन्होंने ये भी कहा कि प्रविष्टि में उस इलाके की मतदाता सूची में सीरियल नंबर 747 पर सुनील चड्ढा के 37 वर्षीय बेटे राघव चड्ढा का नाम दिख रहा. आप नेता ने तीन सितंबर के चड्ढा के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद वह पंजाब में मतदाता के तौर पर अपना नाम रजिस्टर्ड करवाएंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
 18 September 2026
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
 18 September 2026
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
 15 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
 12 September 2026
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
 10 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
 09 September 2026
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
 05 September 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
 05 September 2026
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्‍शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्‍वस्‍त करने…
Advt.