Select Date:

'आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले', दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Updated on 21-10-2026 02:18 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे। उन्होंने कहा कि वह दोनों के निर्देशों का पालन करते थे। दशहरा के मौके पर जारी 16 मिनट के वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष भाई जैसे हैं। उन्होंने ही आंदोलन को आगे बढ़ाया

दिवाली तक CJP की ओर से प्रोटेस्ट नहीं

दिपके ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि दिवाली तक CJP की ओर से कोई प्रदर्शन आयोजित करने की योजना नहीं है। उन्होंने पार्टी के समर्थकों, जिन्हें 'कॉकरोच' कहा जाता है, उनसे ब्रेक लेने और अपने परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है।

दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि बीते 10-12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिवारों ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। ऐसे में त्योहार के मौके पर कुछ समय अपनों के साथ बिताना जरूरी है। साथ ही दिपके ने एक वीडियो में न्यायिक हिरासत में लिए गए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की है और उन्हें खुद से काबिल बताया है। 

सौरव और आशुतोष का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

इसके अलावा CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में भेजने के SEM कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मजिस्ट्रेट के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है। 

क्राइम ब्रांच को भी सौंपा गया मामला

बता दें कि 13 अक्टूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर जाने के बाद दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कनॉट प्लेस वाला मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। जंतर-मंतर से जुड़ा दूसरा मामला भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों की रिहाई के लिए कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम लगातार प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 October 2026
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी सामने आई है. जांच के मुताबिक, इस पूरे केस में केवल हथियार…
 21 October 2026
बैंक ने डेटा लीक की जांच भी शुरू कर दी है. बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर लीक डेटा…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को अदालत ने जमानत दे दी.दोनों को जंतर-मंतर पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। सोमवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सौरव…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे।…
 20 October 2026
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संदेश दिया. रावण दहन के…
 20 October 2026
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में…
 20 October 2026
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से…
 20 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके…
Advt.