Select Date:

125 नहीं... अब मिलेगा 150 दिन का काम, CM विजय सरकार का बड़ा फैसला, VB-G RAM G के तहत अतिरिक्त रोजगार देने की मंजूरी

Updated on 20-10-2026 02:47 PM
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से 25 अतिरिक्त दिनों के सवैतनिक रोजगार की घोषणा की गई है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों के हवाले ये जानकारी सामने आई है। 

पहले 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी

एक आदेश के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' (VB-G RAM G) योजना शुरू की। इसे एक जुलाई 2026 से तमिलनाडु में लागू किया गया, जिसके तहत 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई। 

अब 150 दिनों का दिया जाएगा रोजगार

पहल की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके तहत साल में 150 दिन तक सहायता उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (आरडी-पीआरडी) ने इस संबंध में प्रशासनिक मंजूरी देते हुए कमजोर वर्गों के परिवारों को प्राथमिकता देने का आदेश जारी किया है। अतिरिक्त 25 दिन के रोजगार में उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी मुखिया महिलाएं हैं। 

इन लोगों मिलेगा योजना का खास लाभ

इसके अलावा अकेली महिलाओं, दिव्यांग सदस्यों वाले परिवारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों तथा अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के तहत लाभार्थियों को भी प्राथमिकता मिलेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त को चेन्नई को छोड़कर सभी जिलों में राशि वितरित करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

क्या है VB-G RAM G योजना?

बता दें कि VB-G RAM G योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने से जुड़ी योजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर देना, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना और गांवों में विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत रोजगार की अवधि, पात्रता और कार्यों से जुड़े प्रावधान संबंधित सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित होते हैं।

इस योजना का पूरा नाम विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) है। इसके तहत प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय साल में 125 दिनों के मजदूरी वाले रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है, जबकि पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी। इस तरह नई व्यवस्था में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार शामिल है। योजना के तहत ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जल संरक्षण और आजीविका से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा दिया जाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संदेश दिया. रावण दहन के…
 20 October 2026
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में…
 20 October 2026
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से…
 20 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके…
 19 October 2026
मुंबई में प्रसिद्ध एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए। ड्राइवर के घायल…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
 18 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
 18 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
 18 October 2026
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
Advt.