Select Date:

सऊदी में सज़ा-ए-मौत पाने वाले बांग्लादेश के उस पुरुष के बारे में ये जानकारी सामने आई

Updated on 20-10-2026 10:13 PM

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में हिरासत में लिया गया था.

उन्होंने आज पत्रकारों को बताया कि सरकार फ़िलहाल फ़ैसले की कॉपी मिलने का इंतज़ार कर रही है.

हालांकि, सऊदी अरब में मौत की सज़ा पर अमल किए गए दो बांग्लादेशी नागरिकों में से एक के परिवार ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले भी जेल से अपने परिवार से बात की थी. तब, उन्होंने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि उन्हें मौत की सज़ा दी जा सकती है.

पिछले बुधवार को सऊदी अरब के मीडिया में एक बांग्लादेशी महिला और एक पुरुष को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर आई थी.


इन दोनों में शामिल पुरुष बांग्लादेश के ब्राह्मणबाड़िया सदर उपजिला के रहने वाले थे.

उनकी मां रहीमा बेगम ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि उनके बेटे ने पिछले रविवार को भी सऊदी अरब की जेल से परिवार से बात की थी.

उन्होंने रोते हुए बीबीसी बांग्ला से कहा, "हमें पता था कि वह जेल में है. लेकिन ऐसा होगा, यह बात बेटे ने भी हमें नहीं बताई थी. बुधवार शाम को खबर आने के तुरंत बाद हमें लोगों से इसकी जानकारी मिली. खबर सुनते ही बेटे की बुआ को स्ट्रोक आया और उनकी मौत हो गई."

उन्होंने अपने बेटे का शव जल्द से जल्द बांग्लादेश लाने और इस मामले में न्याय की मांग की है.

ब्राह्मणबाड़िया के ज़िला प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अबुसईद ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि सरकार को अब तक आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे पुष्टि हो सके कि सऊदी अरब में मौत की सज़ा पाने वाले दो लोगों में यह व्यक्ति भी शामिल था या नहीं.

सऊदी अरब के मक्का में हाल ही में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ढाका में सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल्लाह बिन जाफ़र एच बिन अबियाह को तलब कर बैठक की थी.

ख़बरों के मुताबिक़, सऊदी अरब की एक अदालत ने मक्का शहर की एक मस्जिद में 'अनैतिक' गतिविधि करने के आरोप में दोनों को दोषी ठहराया था.

हालांकि, ढाका स्थित विदेश मंत्रालय या सऊदी अरब में बांग्लादेश के दूतावास, किसी भी पक्ष ने उन दोनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

बीबीसी बांग्ला को मौत की सज़ा पाए पुरुष के परिवार के एक क़रीबी सूत्र से जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने परिवार से संपर्क किया.

उस व्यक्ति की मां ने पुष्टि की कि मौत की सज़ा पाने वाला व्यक्ति उनका ही बेटा है. उन्होंने अपने बेटे का शव बांग्लादेश लाने की व्यवस्था करने की अपील करते हुए बीबीसी बांग्ला से कहा, "तीन साल और तीन महीने से मैंने अपने बेटे का चेहरा नहीं देखा है. मैं कम से कम आख़िरी बार उसका चेहरा देख सकूं."



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संदेश दिया. रावण दहन के…
 20 October 2026
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में…
 20 October 2026
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से…
 20 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके…
 19 October 2026
मुंबई में प्रसिद्ध एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना में टाइगर तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए। ड्राइवर के घायल…
 18 October 2026
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
 18 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
 18 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
 18 October 2026
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
Advt.