Select Date:

अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग

Updated on 21-10-2026 02:21 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। सोमवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सौरव और आशुतोष की न्यायिक हिरासत और दो दिन के लिए बढ़ा दी है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच जंतर-मंतर ट्रेसपासिंग केस की जांच करेगी। वहीं, अब खबर सामने आई है कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने न्यायिक हिरासत के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।

CJP नेताओं ने किया दिल्ली हाई कोर्ट का रुख
सामने आई जानकारी के मुताबिक, CJP कार्यकर्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने अपनी न्यायिक हिरासत के खिलाफ अब दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। सौरव दास और आशुतोष रांका के वकील हाई कोर्ट से इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग कर रहे हैं। एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कल दास और रांका की हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। बता दें कि इससे पहले आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद मामले में सुनवाई के बाद दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिन और बढ़ा दिया गया। 

क्यों गिरफ्तार हुए थे सौरव दास और आशुतोष रांका?

आपको बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना इजाजत दाखिल होने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया था। इसके बाद दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और CJP के 11 अन्य सदस्य एक निजी परिसर से होते हुए जंतर-मंतर पहुंच गए थे जबकि जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है। अजिंक्य शिंदे को शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार की शर्त पर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, सौरव दास और आशुतोष रांका अब तक पुलिस हिरासत में हैं।

विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट को धमकी
आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दावा किया था कि उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी जा रही है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया था। वहीं, दूसरी ओर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर आशुतोष रांका और सौरव दास की अवैध गिरफ्तारी को लंबा खींच रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 October 2026
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी सामने आई है. जांच के मुताबिक, इस पूरे केस में केवल हथियार…
 21 October 2026
बैंक ने डेटा लीक की जांच भी शुरू कर दी है. बैंक ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी.बैंक ने बताया कि डार्क वेब पर लीक डेटा…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को अदालत ने जमानत दे दी.दोनों को जंतर-मंतर पर निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिया…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। सोमवार को दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने सौरव…
 21 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे।…
 20 October 2026
दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संदेश दिया. रावण दहन के…
 20 October 2026
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने कहा है कि सऊदी अरब में जिन दो लोगों को मौत की सज़ा दिए जाने की खबर आई है, उन्हें 2023 में…
 20 October 2026
तमिलनाडु की सी. जोसेफ विजय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वीबी-जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों का रोजगार पूरा करने वाले पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए राज्य कोष से…
 20 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अभी तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अपने दोनों नेताओं को याद कर सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके…
Advt.