बिलासपुर का तारबाहर अंडरब्रिज 15 मई तक बंद, एक लाख लोगों की आवाजाही प्रभावित; झेलनी होगी परेशानी
Updated on
28-03-2026 02:04 PM
रेल प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण तारबाहर अंडरब्रिज में व्यापक मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते यह अंडरब्रिज 1 अप्रैल से 15 मई तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह अंडरब्रिज बिलासपुर स्टेशन यार्ड के समीप स्थित है और दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत अहम मार्ग माना जाता है।
सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए पहल
SECR रेलवे द्वारा इस मरम्मत कार्य को योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि भविष्य में लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत के दौरान सड़क निर्माण, ब्रिज की पेंटिंग और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित
अंडरब्रिज बंद रहने की अवधि में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। वाहन चालक चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज और हेमूनगर रोड ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे। बिलासपुर मंडल के किमी 719/28-30 में स्थित इस मार्ग पर लगभग 45 दिनों तक कार्य जारी रहेगा।
रोजाना एक लाख लोगों की आवाजाही प्रभावित
तारबाहर अंडरब्रिज केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि करीब एक लाख लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। सिरगिट्टी, बन्नाकचौक, नगपुरा, चकरभाठा सहित आसपास के लगभग 20 गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ऐसे में 45 दिनों तक बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
मानसून से पहले जलभराव की समस्या का समाधान
इस मरम्मत कार्य का मुख्य उद्देश्य बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और खराब सड़क की समस्या को खत्म करना है। तकनीकी टीम सड़क की सतह को सुधारने के साथ-साथ ड्रेनेज सिस्टम को भी मजबूत करेगी। 15 मई तक कार्य पूरा होने के बाद मानसून की पहली बारिश में ही लोगों को कीचड़ और गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…