Select Date:

बीजेपी ने बताया राहुल गांधी के कार्यक्रम को 'कॉमेडी शो'

Updated on 23-08-2026 02:36 PM
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.

उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी का एक और राजनीतिक कार्यक्रम हुआ. भाषण बड़े-बड़े थे और आरोप पुराने, राहुल गांधी की कथनी और करनी का फ़र्क एक बार फिर सामने आया."

उन्होंने राहुल गांधी के ‘मनुवादी' सोच को जड़ से खत्म करने’ वाले बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा, "महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध किसने किया? कांग्रेस ने."

उन्होंने आगे सवाल किया, "आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का विरोध किसने किया? कांग्रेस ने."

उपाध्ये ने यह भी पूछा कि तीन तलाक के ख़िलाफ़ कानून का विरोध क्या कांग्रेस ने नहीं किया था?

उन्होंने कहा, "इसलिए जब ‘मनुवाद’ की बात आती है, तो आईना कांग्रेस की तरफ ही मुड़ जाता है."

उपाध्ये ने आरोप लगाया कि छात्रों को विचार रखने का मंच देने के बजाय कॉलेज बसों में भीड़ लाकर राजनीतिक भाषण सुनाना और उसे ‘छात्रों की गूंज’ कहना लोकतंत्र के नाम पर सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 August 2026
पंजाब चुनाव की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और भी बड़ी होती जा रही है. यहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने…
 23 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय…
 23 August 2026
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ…
 23 August 2026
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी…
 23 August 2026
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) टीम पर हमले को लेकर सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम वहां वोट मांगने नहीं गई थी, बल्कि सरकारी स्कूलों की ख़राब…
 23 August 2026
ANIइमेज कैप्शन,कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिलदिल्ली में बीजेपी के ‘वंदे मातरम’ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के पारित प्रस्ताव के…
 22 August 2026
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
 22 August 2026
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…
 22 August 2026
राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को मीडिया को भेजे गए एक ईमेल से कुछ समय के लिए यह संकेत मिला कि लंबे समय से चर्चा में रही बांग्लादेश के…
Advt.