'चन्नी SC, आशू ब्राह्मण और मैं जट्ट...', रंधावा ने पंजाब चुनाव के लिए दिया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला
Updated on
23-08-2026 07:20 PM
पंजाब चुनाव की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और भी बड़ी होती जा रही है. यहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने की मांग और जोर पकड़ रही है. चन्नी खेमा लगातार जोर-शोर से इसकी मांग कर रहा है. वहीं लुधियाना से आई एक तस्वीर ने फिर से इस डिमांड को और हवा दी है. पूर्व डिप्टीसीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस हाईकमान को लुधियाना से बड़ा और सीधा संदेश दिया है.
रंधावा ने कहा कि उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसा CM ही चाहिए, उन्होंने कहा कि चन्नी के पास मुख्यमंत्री पद का अनुभव है. मेरे पास भी मंत्री और डिप्टी सीएम का पद रहा जबकि आशू भी मंत्री रहे हैं. ऐसे हमारे पास कई लीडर हैं जिन्होंने पिछली सरकारों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. असल में शनिवार को सुखजिंदर सिंह रंधावा मीडिया से बातचीत कर रहे थे.
इस दौरान उनके एक तरफ चन्नी खड़े थे और दूसरी ओर भारत भूषण आशु, खुद सुखंजिंदर दोनों के कंधों पर हाथ रखे हुए बीच में खड़े थे. रंधावा ने आगे कहा कि चन्नी के पास एक्सपीरियंसऔर सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस दोनों ही है. उन्होंने कहा कि चन्नी के पास मुख्यमंत्री का अनुभव है. मेरे पास भी मंत्री और डिप्टी सीएम का पद रहा जबकि आशू भी मंत्री रहे हैं.
ऐसे हमारे पास कई लीडर हैं जिन्होंने पिछली सरकारों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. चन्नी और भारत भूषण आशू की इस मौके पर उपस्थिति के दौरान रंधावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ही स्टैंड कर रही है. यहां तीन बड़े नेता खड़े हैं कि एक चीफ मिनिस्टर, एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एक मिनिस्टर. रंधावा ने कहा कि चन्नी एससी लीडर, मैं जट्ट सिख और आशू ब्राह्मण लीडर. तीनों यहीं पर हैं. अब आप ही बताओ, हम 2027 के लिए हम मजबूती से स्टैंड कर रहे हैं या नहीं ?
चन्नी को कांग्रेस में सीएम फेस बनाए जाने की मांग बहुत पहले से जारी है. इससे पहले पटियाला में आयोजित 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया था, चन्नी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया था. कार्यकर्ताओं ने 'चरणजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद', 'चन्नी तेरी सोच ते पहरा देंगे ठोक के' और 'चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए थे. अचानक शुरू हुई नारेबाजी से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई थी
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय…
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ…
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी…
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) टीम पर हमले को लेकर सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम वहां वोट मांगने नहीं गई थी, बल्कि सरकारी स्कूलों की ख़राब…
ANIइमेज कैप्शन,कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिलदिल्ली में बीजेपी के ‘वंदे मातरम’ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के पारित प्रस्ताव के…
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…