Select Date:

राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर जो कहा, क्या उसमें महिलाओं पर वैसा ही लिखा है?

Updated on 23-08-2026 07:11 PM
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) ने उनकी आलोचना की है.

राहुल ने मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में लिखे गए एक उद्धरण को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा, "महिलाएं किसी के अधीन नहीं हो सकती हैं."

राहुल गांधी ने कहा, "एक समस्या है और काफ़ी बड़ी समस्या है. जब भी मैं पुरुषों से बात करता हूं, महिलाओं को तीन बॉक्स में रखा जाता है. महिलाओं को बेटी, पत्नी या मां के रूप में."

"मां, पत्नी और बेटी के रूप में देखे जाने में कोई बुराई नहीं है. लेकिन सिर्फ़ यही एक आपकी पहचान नहीं हो सकती."

राहुल गांधी ने कहा, "महिलाएं प्रोफ़ेशनल, खिलाड़ी, लीडर, क्रिएटर, आंतरप्रेन्योर और भी बहुत कुछ हैं. फिर भी पुरुष उन्हें ये तीन पहचान ही देते हैं. इन तीनों पहचानों का पुरुषों के साथ रिश्ता है. चाहे मां हो, पत्नी हो, या बेटी हो."

"मैं यहां मनुस्मृति को कोट करना चाहता हूं, जिसमें कहा गया है कि बचपन में महिला को अपने पिता के अधीन होना चाहिए. युवावस्था में अपने पति के अधीन होना चाहिए और जब पति नहीं रहे तब, अपने बेटों के अधीन रहना चाहिए. एक महिला कभी भी आज़ाद नहीं हो सकती है."

उन्होंने दावा किया, "ये बात सीधे मनुस्मृति में लिखी गई है. इन शब्दों पर शर्म आनी चाहिए. ये शब्द कभी भी नहीं कहे जाने चाहिए थे."

इस बीच सवाल उठता है कि आखिरकार मनुस्मृति में महिलाओं के लिए लिखा क्या है?

दरअसल, मनुस्मृति के पांचवें अध्याय के 148वें श्लोक में महिलाओं के संरक्षण और स्वतंत्रता को लेकर एक श्लोक मिलता है.

इसमें लिखा है, "एक लड़की हमेशा अपने पिता के संरक्षण में रहनी चाहिए, शादी के बाद पति उसका संरक्षक होना चाहिए, पति की मौत के बाद उसे अपने बच्चों की दया पर निर्भर रहना चाहिए, किसी भी स्थिति में एक महिला आज़ाद नहीं हो सकती."

पंजाब यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ा चुके प्रोफ़ेसर राजीव लोचन ने बताया था कि मनुस्मृति में लिखा है कि एक महिला का कल्याण तभी होगा, जब एक पुरुष का कल्याण होगा.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 August 2026
पंजाब चुनाव की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और भी बड़ी होती जा रही है. यहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने…
 23 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय…
 23 August 2026
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ…
 23 August 2026
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी…
 23 August 2026
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) टीम पर हमले को लेकर सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम वहां वोट मांगने नहीं गई थी, बल्कि सरकारी स्कूलों की ख़राब…
 23 August 2026
ANIइमेज कैप्शन,कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिलदिल्ली में बीजेपी के ‘वंदे मातरम’ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के पारित प्रस्ताव के…
 22 August 2026
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
 22 August 2026
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…
 22 August 2026
राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को मीडिया को भेजे गए एक ईमेल से कुछ समय के लिए यह संकेत मिला कि लंबे समय से चर्चा में रही बांग्लादेश के…
Advt.