न खा रहा, न पी रहा... संभाजीनगर में बेटे-पति को खोकर मां ने भी दे दी जान, खत्म हुआ पूरा परिवार, सूने घर में अकेला रह गया वफादार कुत्ता
Updated on
22-08-2026 09:00 PM
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई. इस भीषण हादसे के बाद अब घर में सिर्फ उनका वफादार पालतू कुत्ता बचा है, जो पिछले 24 घंटे से अपने मालिकों के वापस लौटने का इंतजार कर रहा है.
दरअसल, 19 साल का कुणाल चंद्रगुडे पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या करने के इरादे से पहाड़ पर पहुंच गया था. बेटे को पहाड़ की ढलान की तरफ जाता देख पिता मुरलीधर चंद्रगुडे उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और उसका हाथ पकड़ लिया. लेकिन इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों करीब 300 फीट नीचे जा गिरे.
मां संगीता चंद्रगुडे ने जब अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को पहाड़ से नीचे गिरते देखा, तो वह भी सदमे में पहाड़ से कूद गईं. इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीनों लोगों की मौत हो गई. लेकिन इस परिवार के जाने के बाद घर में अब सिर्फ एक बेजुबान बचा है... उनका पालतू कुत्ता.
कुणाल के साथ घूमने जाता था कुत्ता
कुणाल का अपने कुत्ते से बेहद लगाव था. वह रोज सुबह उसे लेकर घूमने जाता था. लेकिन जिस कुणाल के साथ वह रोज घर से बाहर जाता था, वो अब कभी वापस नहीं आएगा. परिवार की मौत के बाद से यह कुत्ता घर में अकेला बंद है.
पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार से वह लगातार जोर-जोर से आवाज कर रहा है. वह खाना नहीं खा रहा, पानी नहीं पी रहा और ठीक से सो भी नहीं रहा
पड़ोसियों ने उसे खाना खिलाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी खाने को तैयार नहीं है. शायद यह बेजुबान भी अपने परिवार के अचानक चले जाने को महसूस कर रहा है.
सन्नाटे को चीरती कुत्ते की आवाज
जिस घर में कुछ दिन पहले तक कुणाल, उसके माता-पिता और इस कुत्ते की आवाजें थीं, आज उसी घर में सिर्फ सन्नाटा है... और उस सन्नाटे को चीरती इस कुत्ते की आवाज.
पड़ोसियों का कहना है कि कुत्ते को परिवार के तीनों सदस्यों से बहुत लगाव था. अब घर में कोई नहीं है, इसलिए उन्होंने पुलिस से अपील की है कि घर में बंद इस बेजुबान को बाहर निकाला जाए और उसकी देखभाल की व्यवस्था की जाए
मकान मालिक आदित्य देशपांडे के मुताबिक, चंद्रगुडे परिवार कुछ महीने पहले ही यहां रहने आया था. पिता मुरलीधर चंद्रगुडे ट्रक ड्राइवर थे और काम के सिलसिले में कई बार बाहर रहते थे. परिवार को देखकर कभी किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय में इस घर में ऐसा मातम छा जाएगा.
आज कुणाल, मुरलीधर और संगीता तीनों नहीं हैं... घर खाली है... लेकिन इससे अनजान उनका वफादार कुत्ता अब भी उसी घर में अपने मालिकों का इंतजार कर रहा है.
यहां समझिए पूरा मामला
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार दोपहर iPhone मोबाइल की मांग को लेकर शुरू हुए घरेलू विवाद के बाद पहाड़ी से गिरकर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई. घटना वालुज एमआईडीसी थाना क्षेत्र के तिसगांव इलाके में हुई. मृतकों की पहचान शहर के झाल्टा फाटा इलाके के निवासी मुरलीधर चांदगुड़े (48), उनकी पत्नी संगीता और उनके 19-वर्षीय बेटे कुणाल के रूप में हुई है.
घटनाक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 10 बजे उस समय हुई, जब कुणाल नया आईफोन फोन लेने की अपनी मांग को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद नाराज होकर पहाड़ी पर चढ़ गया. बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता मुरलीधर और मां संगीता उसे समझाने व घर वापस लाने के लिए पहाड़ी की चोटी तक उसके पीछे गए.
विवाद का पता चलने के बाद स्थानीय ग्रामीण, पुलिसकर्मी और अग्निशमन के अधिकारी बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर जमा हो गए. अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे एक सुरक्षा जाल बिछाने की कोशिश की, लेकिन कुणाल चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा, जिससे सुरक्षाकर्मियों की कोशिशें नाकाम हो गईं
दोपहर करीब एक बजे जब पिता ने अपने बेटे को समझाने के लिए उसके करीब पहुंच गए, तब कुणाल पहाड़ी से कूदने लगा. पिता ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी की चोटी से नीचे गिर गए. अपने पति और बेटे को मौत के करीब जाते देख संगीता ने भी कुछ ही पल बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई.
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…
महाराष्ट्र के संभाजीनगर सुसाइड केस में शनिवार को एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में बेटे के सुसाइड से पहले मां उसकी जान बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती…
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों के मद्देनजर एसडीएम और खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ छापेमारी की. जांच के दौरान मां वैष्णो जय…
कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) ने फ़ैसला किया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' के केवल पहले दो पद ही गाए जाएंगे.यह फ़ैसला स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम और बाद…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचे. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर वह…
जयपुर के गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पर हुए हमले पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने पत्रकारों से बात करते…