आशुतोष रांका ने जयपुर के जिस का स्कूल दौरा किया था वो फिर से बनेगा, सीजेपी ने कहा- बड़ी जीत
Updated on
23-08-2026 02:38 PM
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ विवाद हुआ था, उस जर्जर स्कूल के नवनिर्माण का काम एक सितंबर से शुरू होगा.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार रात जारी प्रेस नोट के मुताबिक स्कूल की नई इमारत के निर्माण के लिए अठारह लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. इसमें छह लाख रुपये विधायक कोष और बारह लाख रुपये डीएमएफटी से स्वीकृत किए हैं.
स्कूल के निरीक्षण को लेकर 21 अगस्त को सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद पुलिस थाने तक पहुंच चुका है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफ़आईआर दर्ज कराई गई हैं.
स्कूल के नवनिर्माण की घोषणा को सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने संगठन की बड़ी जीत बताया है.
उन्होंने कहा है, "कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत. भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का नवनिर्माण होगा."
आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, "भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे. कल जो हिंसा कराई गई, उसकी ज़रूरत नहीं थी."
उन्होंने कहा कि स्कूल के नवनिर्माण की घोषणा के बावजूद सीजेपी पीछे नहीं हटेगी.
रांका ने कहा, "जब तक कल हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते."
महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय…
जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुर-कंवरपुरा गांव के जिस सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर सीजेपी ने सवाल उठाए थे और जिसके निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ…
महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को 'शानदार कॉमेडी शो' बताया.उन्होंने एक्स पर लिखा, "पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के नाम पर राहुल गांधी…
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) टीम पर हमले को लेकर सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी टीम वहां वोट मांगने नहीं गई थी, बल्कि सरकारी स्कूलों की ख़राब…
ANIइमेज कैप्शन,कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिलदिल्ली में बीजेपी के ‘वंदे मातरम’ प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के पारित प्रस्ताव के…
छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली…
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर ज़िले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई.बीबीसी मराठी के मुताबिक 21 अगस्त को हुई इस घटना में मुरलीधर दामोदर…