छत्तीसगढ़ में 10 सितंबर को बैल बनेंगे धावक, रेस जीती तो मिलेगा पुरस्कार, राज्य भर में पोला महोत्सव की धूम
Updated on
09-09-2026 10:05 PM
छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति का प्रमुख पर्व पोला इस बार भी उत्साह और परंपरा के रंग में नजर आएगा। कल 10 सितंबर को रावण भाटा दशहरा मैदान में बैल दौड़, बैल सजावट प्रतियोगिता और किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन लगातार 18वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। सजे धजे बैल समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगे। राज्य के अन्य जिलों में भी आयोजन हों
आयोजन में बैल सजावट और बैल दौड़ प्रतियोगिता होगी। बैल सजावट में प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं बैल दौड़ के विजेता को तीन हजार, द्वितीय को दो हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1500 रुपये पुरस्कार मिलेगा।
ये रहेंगे उपस्थित
आयोजन में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्था की ओर से उन्हें खुमरी और जैकेट पहनाकर तथा लाठी और मोर पंख भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
पोला में बैलों के प्रति कृतज्ञता
पोला केवल बैलों की पूजा का पर्व नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि जीवनशैली और लोक संस्कृति से जुड़ी गहरी परंपरा है। किसानों के जीवन में बैलों का विशेष महत्व रहा है। खरीफ फसल के दूसरे चरण का निंदाई कोड़ाई का काम पूरा होने और फसलों के बढ़ने की खुशी में किसान बैलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। पंडित चंद्रभूषण शुक्ला और पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार भाद्रपद अमावस्या को पोला मनाया जाता है। इसकी पूर्व रात्रि गर्भ पूजन की परंपरा है। मान्यता है कि इस समय अन्न माता गर्भ धारण करती हैं और धान के पौधों में दूध भरने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसी कारण पोला के दिन खेतों में जाने की परंपरा नहीं है।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…