बाबुओं को भनक तक नहीं लगी और पीएम मोदी ने बना लिया एक्शन प्लान, हाई लेवल मीटिंग की इनसाइड स्टोरी
Updated on
21-08-2026 02:03 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत सरकार के सेक्रेटरीज के साथ तीसरी हाई लेवल मीटिंग की. यह मीटिंग दिल्ली में पीएम आवास पर आयोजित की गई. इसमें सुरक्षा, विदेश मामलों और सुशासन से जुड़े अहम मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई. पीएम मोदी ने अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का साफ निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी केवल तत्काल आंकड़ों तक ही सीमित न रहें. देश के विकास के लिए लंबी अवधि का विजन बहुत जरूरी है. मीटिंग में सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी को एक बड़ी समस्या बताया गया. पीएम ने कहा कि यह सिर्फ संगठन की नहीं बल्कि सोच से जुड़ी समस्या है. इसे खत्म करने के लिए अधिकारियों को टीम वर्क और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. इसके अलावा देश के युवाओं को नीति निर्माण से जोड़ने पर भी खास चर्चा हुई
सरकारी विभागों और युवाओं के बीच संवाद कैसे लाएगा बदलाव?
पीएम मोदी ने मीटिंग में नए विचारों और इनोवेशन पर बहुत जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को युवाओं और यूनिवर्सिटीज के साथ ज्यादा बातचीत करनी चाहिए. इस संवाद से नीति बनाने में नए और अलग विचार आसानी से सामने आ सकते हैं. युवाओं की ऊर्जा और शिक्षण संस्थानों की रिसर्च से देश को नया रास्ता मिलेगा. इससे सरकारी नीतियां ज्यादा असरदार और भविष्य के हिसाब से पूरी तरह तैयार होंगी.
डेटा और एआई के इस्तेमाल पर पीएम मोदी ने अधिकारियों को क्या टास्क दिया?
डेटा को देश की बहुत बड़ी संपत्ति बताते हुए पीएम मोदी ने इसके बेहतर मैनेजमेंट की बात कही. उन्होंने कहा कि अलग-अलग विभागों के बीच डेटा शेयर करने की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए. बिखरे हुए डेटा से पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पाता है. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई. पीएम ने साफ किया कि एआई जरूरी है लेकिन फैसलों में इंसानी समझ और निगरानी भी बनी रहनी चाहिए.
डिफेंस और पोर्ट डेवलपमेंट को लेकर मीटिंग में क्या योजना बनी?
मीटिंग के दौरान भारत के डिफेंस सेक्टर को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाने की जरूरत बताई गई. पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस में रिसर्च और इनोवेशन को और ज्यादा बढ़ावा देना होगा. इसके लिए मानव संसाधन विकास पर भी खास फोकस करना जरूरी है. समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए उन्होंने पोर्ट लेड डेवलपमेंट की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया. मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना सरकार का बड़ा लक्ष्य है.
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…