Select Date:

बेटे को कहे गए जातिसूचक शब्द, गिरफ्तार हों IIT बॉम्बे के दो प्रोफेसर...', साहिल के पिता की मांग

Updated on 22-09-2026 07:31 PM
IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले में अब जाति का एंगल भी निकल कर आ रहा है. छात्र के पिता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की गिरफ्तारी की मांग की है. पिता का आरोप है कि उनके बेटे को लगातार निशाना बनाया जा रहा था, उसे प्रताड़ित किया गया और उसके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की गईं. उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है.

पिता ने रखी ये मांगें 

पिता का कहना है कि उनका बेटा IIT में पढ़ाई कर रहा था, तभी उन्हें फोन पर उसके सुसाइड की जानकारी दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को संस्थान में प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे लगातार टारगेट किया जा रहा था. उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है 

छात्र के पिता ने कहा, 'मेरा बेटा IIT में पढ़ रहा था. इसके बाद मुझे फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली है. उसे प्रताड़ित किया गया था और इसकी जांच होनी चाहिए.' पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. उसे धमकियां भी दी गई थीं कि उसे निशाना बनाया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इन सभी आरोपों को बेटे की मौत की जांच का हिस्सा बनाने की मांग की है. 

लंबे समय से स्ट्रेस में था साहिल

साहिल के पिता का दावा है कि उनका बेटा लंबे समय से प्रेशर-स्ट्रेस झेल रहा था. उसे लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है. छात्र के पिता ने कहा कि वह 13 तारीख को अपने बेटे से मिलने गए थे और उस दौरान बेटे ने उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताया था. पिता के मुताबिक, उन्होंने बेटे को समझाया था कि IIT में पढ़ाई कठिन होती है और वह किसी तरह परिस्थितियों का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखे. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
विदेश जाकर नौकरी करना भारत में रहने वाले कई युवाओं का सपना होता है. खासकर दुबई जैसी जगह पर नौकरी और अच्छी सैलरी की तस्वीर लोगों को आकर्षित करती है.…
 22 September 2026
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी…
 22 September 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवार खिंचती दिख रही हैं। तमाम नेता इस मामले पर…
 22 September 2026
IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले में अब जाति का एंगल भी निकल कर आ रहा है. छात्र के पिता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण…
 22 September 2026
बिहार पुलिस ने जमुई में नाबालिग़ छात्रा के साथ यौन हिंसा करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है.अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है और मुंगेर रेंज के…
 22 September 2026
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर पांडवों और कौरवों के बचपन के वर्षों को जीवंत करता है, जहाँ उनके जीवन को आकार देने वाले मूल्य और रिश्ते…
 22 September 2026
विमान हवा में उड़ते हुए दूसरे सैन्य विमान को ईंधन देता है, ताकि वह लंबे समय तक हवा में रह सके और उसे बार-बार एयरबेस लौटकर ईंधन भरने की जरूरत…
 22 September 2026
आईआईटी बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों ने द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे के दुखद निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। छात्रों ने अपने बयान में स्पष्ट किया…
 22 September 2026
बिहार के जमुई में घूमने निकली छात्रा के साथ मनचलों ने जो किया, वो तस्वीरें राज्य का सिर शर्म से झुकाने के लिए काफी हैं। छात्रा और उसके दोस्त के…
Advt.