Select Date:

'इंडिया में ही मैं सही था...' दुबई जाकर बदली सोच, बोला- कमाई के बाद भी बचत मुश्किल

Updated on 22-09-2026 10:35 PM
विदेश जाकर नौकरी करना भारत में रहने वाले कई युवाओं का सपना होता है. खासकर दुबई जैसी जगह पर नौकरी और अच्छी सैलरी की तस्वीर लोगों को आकर्षित करती है. लेकिन कोलकाता के रहने वाले राहुल बाला का दुबई में रहने का अनुभव इस सपने का दूसरा पहलू दिखाता है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि दुबई आने के बाद उन्हें लगने लगा है कि 'इंडिया में ही मैं सही था.'

राहुल के मुताबिक, भारत से बाहर जाना उनका सपना था और वह सपना पूरा भी हुआ. लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उन्हें यहां के रोजमर्रा के खर्चों का अंदाजा हुआ. उन्होंने विदेश में नौकरी के लिए जाने वालों को सलाह दी कि सिर्फ सैलरी को भारतीय रुपये में बदलकर फैसला न लें.

'दुबई रहना आसान नहीं है'

राहुल ने अपने वीडियो में कहा, "इंडिया से बाहर आना एक सपना था, जो सपना पूरा हुआ. लेकिन यहां आने के बाद पता चल रहा है, अपना इंडिया बहुत अच्छा है."

उन्होंने दुबई में रहने की बढ़ती लागत का जिक्र करते हुए कहा कि यहां खाना, पानी और दूसरी जरूरतों पर लगातार खर्च होता है. उनका कहना है कि आम आदमी के लिए इन खर्चों के बाद हर महीने अच्छी बचत करना आसान नहीं होता

राहुल ने खाने का उदाहरण भी दिया. उनके मुताबिक, एक सामान्य भोजन के लिए कम से कम 10 दिरहम यानी करीब 260 रुपये खर्च हो सकते हैं. ऐसे छोटे-छोटे खर्च पूरे महीने में बड़ी रकम बन जाते है

यही वजह है कि उनका कहना है कि विदेश में मिलने वाली सैलरी को सिर्फ भारतीय रुपये में बदलकर देखना सही तस्वीर नहीं देता. वहां की कमाई के साथ रहने का खर्च और बचत की क्षमता भी समझना जरूरी है.

'भारत बहुत अच्छा है'

राहुल ने अपने वीडियो में कहा कि दुबई आना उनका सपना था, लेकिन यहां रहने के बाद उन्हें भारत की कई चीजों की अहमियत समझ आई. उन्होंने कहा, "दुबई रहना आसान नहीं है."

राहुल की प्रोफाइल के मुताबिक, वह शेफ हैं. उनका यह वीडियो इंस्टाग्राम पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और कई यूजर्स उनके अनुभव पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
विदेश जाकर नौकरी करना भारत में रहने वाले कई युवाओं का सपना होता है. खासकर दुबई जैसी जगह पर नौकरी और अच्छी सैलरी की तस्वीर लोगों को आकर्षित करती है.…
 22 September 2026
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी…
 22 September 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवार खिंचती दिख रही हैं। तमाम नेता इस मामले पर…
 22 September 2026
IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले में अब जाति का एंगल भी निकल कर आ रहा है. छात्र के पिता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण…
 22 September 2026
बिहार पुलिस ने जमुई में नाबालिग़ छात्रा के साथ यौन हिंसा करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है.अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है और मुंगेर रेंज के…
 22 September 2026
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर पांडवों और कौरवों के बचपन के वर्षों को जीवंत करता है, जहाँ उनके जीवन को आकार देने वाले मूल्य और रिश्ते…
 22 September 2026
विमान हवा में उड़ते हुए दूसरे सैन्य विमान को ईंधन देता है, ताकि वह लंबे समय तक हवा में रह सके और उसे बार-बार एयरबेस लौटकर ईंधन भरने की जरूरत…
 22 September 2026
आईआईटी बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों ने द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे के दुखद निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। छात्रों ने अपने बयान में स्पष्ट किया…
 22 September 2026
बिहार के जमुई में घूमने निकली छात्रा के साथ मनचलों ने जो किया, वो तस्वीरें राज्य का सिर शर्म से झुकाने के लिए काफी हैं। छात्रा और उसके दोस्त के…
Advt.