'TMC के लोग भी बहुत कह रहे थे', पश्चिम बंगाल के हश्र का जिक्र, इकरा हसन के बयान पर अब भड़के इमरान मसूद
Updated on
22-09-2026 10:31 PM
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवार खिंचती दिख रही हैं। तमाम नेता इस मामले पर लगातार बयान देते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले में सहारनपुर सांसद इमरान मसूद लगातार कांग्रेस का पक्ष रखते दिखे हैं। पिछले दिनों उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन को फाइनल करने और सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय करने का संदेश दिया था। इस पर इकरा हसन का गठबंधन होने या न होने से सपा को कोई नुकसान न होने की बात कही।
समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन के बयान ने
अब प्रदेश की राजनीति को खासा गरमा दिया। इस मामले पर लगातार सपा और कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कई लोग इकरा हसन की उम्र का हवाला देते हुए राजनीतिक परिपक्वता कम होने की बात कह रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर इमरान मसूद ने एक बार फिर सपा पर हमला बोला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए वहां का हश्र देखने की बात कही है।
इकरा ने क्या कहा था?
कैराना सांसद इकरा हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मुकाबला करने की ताकत केवल कांग्रेस में होने के दावे पर निशाना साधा। सपा सांसद ने इमरान मसूद के बयान पर पलटवार करते कहा कि कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को अगर कोई टक्कर दे सकता है तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना है तो ठीक, नहीं करेंगे तो नुकसान उन्हें होगा। इसी बयान पर राजनीतिक हंगामा मच गया है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवार खिंचती दिख रही हैं। तमाम नेता इस मामले पर…
IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले में अब जाति का एंगल भी निकल कर आ रहा है. छात्र के पिता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण…
बिहार पुलिस ने जमुई में नाबालिग़ छात्रा के साथ यौन हिंसा करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है.अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है और मुंगेर रेंज के…
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर पांडवों और कौरवों के बचपन के वर्षों को जीवंत करता है, जहाँ उनके जीवन को आकार देने वाले मूल्य और रिश्ते…
आईआईटी बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों ने द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे के दुखद निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। छात्रों ने अपने बयान में स्पष्ट किया…