'शाम 7 बजे के बाद कोई लड़की सुरक्षित नहीं', राहुल गांधी गरजे तो जमुई में छात्रा से छेड़खानी के बाद सड़क पर कांग्रेस
Updated on
22-09-2026 02:42 PM
बिहार के जमुई में घूमने निकली छात्रा के साथ मनचलों ने जो किया, वो तस्वीरें राज्य का सिर शर्म से झुकाने के लिए काफी हैं। छात्रा और उसके दोस्त के साथ जिस तरह की घिनौनी हरकत की गई, उसके बाद बिहार सरकार पर विपक्ष ने सभी तरफ से हमला बोला। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर ली है।
जमुई कांड के विरोध में सड़क पर उतर रही कांग्रेस
जमुई में स्कूली छात्रा के साथ हुई वहशियत के बाद बिहार कांग्रेस 22 सितंबर यानी आज सड़क पर उतरेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसको लेकर सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करना तय कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सभी जिलाध्यक्षों को चिट्ठी भी जा चुकी है। बिहार कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सम्राट सरकार को सड़क से सदन तक घेरने का फैसला किया है।
कांग्रेस ने बोला तीखा हमला
एक टीवी चैनल में बहस के दौरान कांग्रेस की नेता मधुबाला ने कहा है कि बिहार सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो दावे करती है, उसकी असलियत दिख गई है। इसीलिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना अब जरूरी है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जमुई में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।
अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?'
वहीं बिहार पुलिस ने इस मामले को लेकर तीन नाबालिगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी। साथ ही वायरल वीडियो को हटाने पर एक्शन लेने के बारे में भी बताया। उधर महिला आयोग ने बिहार की DGP से इस मामले में जवाब तलब किया है। कुल मिलाकर बिहार सरकार जमुई कांड के बाद चौतरफा घिर गई है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के प्रावधानों को चुनौती पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई थी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तलवार खिंचती दिख रही हैं। तमाम नेता इस मामले पर…
IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड मामले में अब जाति का एंगल भी निकल कर आ रहा है. छात्र के पिता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने डीन केदारे और प्रोफेसर सूर्यनारायण…
बिहार पुलिस ने जमुई में नाबालिग़ छात्रा के साथ यौन हिंसा करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है.अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है और मुंगेर रेंज के…
मुंबई, सितम्बर, 2026: सोनी सब का हस्तिनापुर के वीर पांडवों और कौरवों के बचपन के वर्षों को जीवंत करता है, जहाँ उनके जीवन को आकार देने वाले मूल्य और रिश्ते…
आईआईटी बॉम्बे के छात्र प्रतिनिधियों ने द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे के दुखद निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया है। छात्रों ने अपने बयान में स्पष्ट किया…