Select Date:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चंपत राय को क्‍लीन चिट, फाइनल रिपोर्ट में अनिल मिश्रा का भी नाम नहीं

Updated on 18-08-2026 01:58 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट को सौंप दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट में ट्रस्‍ट के महासचिव रहे चंपत राय और सदस्‍य अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी ने क्‍लीनचिट दे दी है। दोनों को इस मामले में बीते 27 जून को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

तीन सदस्‍यीय इस एसआईटी का गठन ट्रस्‍ट के कहने पर यूपी सरकार ने किया था। लखनऊ के मंडलायुक्‍त विजय विश्‍वास पंत की अध्‍यक्षता वाली एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर 25 जून को अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी।

इन आरोपियों पर कार्रवाई का रास्‍ता साफ

एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अविनाश शुक्‍ला, अनुकल्‍प मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष कुमार यादव, सुभाष श्रीवास्‍तव, श्रीरामशंकर यादव टिन्‍नू और लवकुश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फाइनल रिपोर्ट ट्रस्‍ट को सौंपे जाने के बाद अब इनके ऊपर कार्रवाई का रास्‍ता साफ हो गया है।

चंपत राय ने अपनी भूमिका होने से किया था इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसआईटी जांच के दौरान चंपत राय चढ़ावा चोरी में अपनी भूमिका होने से लगातार इनकार करते रहे। चंपत राय का कहना था कि उन्‍होंने खुद चढ़ावा चोरी की शिकायत की थी जिसके बाद संदिग्‍ध को गिरफ्तार किया गया था। तीन सदस्‍यीय एसआईटी में आईजी रेंज किरण एस. और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन कुमार सदस्य भी सदस्‍य के रूप में शामिल हैं।

आरोपियों ने स्‍वीकारा चढ़ावा चोरी की बात

गौरतलब है कि एसआईटी जांच में आरोपियों ने चढ़ावे में चढ़े रुपये चुराने की बात स्‍वीकार की है। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के बाद राम मंदिर ट्रस्‍ट ने चढ़ावे की गिनती के समय में बदलाव करते हुए अब केवल एक ही पाली (सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे) तक सीमित कर दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट को सौंप दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट…
 17 August 2026
वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहणभोपाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…
 17 August 2026
नीट के बाद यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री ने एनटीए से 50…
 17 August 2026
जापान के सादो द्वीप पर अगस्त की एक सुहावनी शाम थी, जब 19 वर्षीय हितोमी सोगा का जीवन हमेशा के लिए बदल गया.वह अपनी मां के साथ किराने का सामान…
 16 August 2026
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
 16 August 2026
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
 16 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…
Advt.