NTA पर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की बड़ी कार्रवाई, Re-NET मामले के बाद 50 को हटाया, दिए ये सख्त निर्देश
Updated on
17-08-2026 08:01 PM
नीट के बाद यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री ने एनटीए से 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया है। साथ ही परीक्षा के नियमों को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। यूजीसी नेट के तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा में चूक के बाद, एनटीए ने इन्हें फिर से कराने की घोषणा की है।
दरअसल, एनटीए ने रविवार को यूजीसी नेट के 87 विषयों में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है, जबकि तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की री-एग्जाम डेट जारी की है। इन तीनों विषयों की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार, परीक्षा के बाद से इन तीनों विषयों के पेपर में कई तरह की गलतियों को लेकर सवाल उठा रहे थे।
NTA के 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया गया
UGC NET से जुड़ी समस्याओं के बाद, शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि NTA से 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया गया है। यह कदम एजेंसी के सिस्टम को ठीक करने और जवाबदेही बढ़ाने के मकसद से उठाए गए कई कदमों में से एक है। मंत्रालय ने कहा कि NTA अपनी टेक्निकल, फाइनेंशियल सिक्योरिटी और परीक्षा से जुड़े सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक नया प्रोफेशनल लीडरशिप स्ट्रक्चर भी लागू कर रहा है।
एनटीए के 10 बड़े पदों पर होगी नई भर्ती
इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि 10 बड़े लीडरशिप पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं और अभी उन पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर, चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, टेस्ट सिक्योरिटी के लिए जनरल मैनेजर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट और साइकोमेट्रिक्स के लिए जनरल मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इन नए पदों का मकसद एजेंसी में ज्यादा प्रोफेशनल एक्सपर्टीज लाना और बड़े पैमाने पर सुरक्षित और सही ढंग से परीक्षाएं आयोजित कराने की क्षमता को मजबूत करना है।
NTA के सुधारों में प्राइवेट सेक्टर के एक्सपर्ट्स लेंगे मदद
एनटीए में सुधार के लिए सरकार प्राइवेट सेक्टर के एक्सपर्ट्स की मदद लेने को भी तैयार है। मंत्रालय ने कहा कि साइबर-सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स और प्रश्न-पत्र डिजाइन जैसे खास क्षेत्रों के लिए प्राइवेट सेक्टर से भी विशेषज्ञ लाए जा रहे हैं ताकि एजेंसी की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत किया जा सके। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया के अहम फेज में खास विशेषज्ञता को शामिल किया जा सके।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट…
वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहणभोपाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…
नीट के बाद यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री ने एनटीए से 50…
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…