Select Date:

ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह

Updated on 17-08-2026 10:11 PM
वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। पहला कार्यक्रम पीपुल्स अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। अस्पताल के डीन डॉ. साजी थॉमस एवं उनकी टीम द्वारा सविता मालवीय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इसके बाद भोपाल के इंद्रपुरी ए सेक्टर में कॉलोनीवासियों द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी सविता मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भाजपा नेत्री श्रीमती मिथलेश जैन एवं कॉलोनीवासियों के आमंत्रण पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उपस्थित नागरिकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस अवसर पर सविता मालवीय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने और उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों ही स्थानों पर सविता मालवीय का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजकों, अस्पताल प्रबंधन, कॉलोनीवासियों एवं सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय के हृदय में सदैव जीवित रहनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट को सौंप दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट…
 17 August 2026
वरिष्ठ समाजसेवी सविता मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहणभोपाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…
 17 August 2026
नीट के बाद यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री ने एनटीए से 50…
 17 August 2026
जापान के सादो द्वीप पर अगस्त की एक सुहावनी शाम थी, जब 19 वर्षीय हितोमी सोगा का जीवन हमेशा के लिए बदल गया.वह अपनी मां के साथ किराने का सामान…
 16 August 2026
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा…
 16 August 2026
पूर्वी दिल्ली में पतंग उड़ाते वक्त 17 साल का बच्चा हाई टेंशन वायर की चपेट में आकर गंभीर हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस्तेमाल किए गए 'दिमाग़ी नक्सल' शब्द को लेकर विवाद शुरू हो गया है.15 अगस्त को लाल क़िले की प्राचीर से दिए…
 16 August 2026
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्यागपत्र की मांग शुरू कर दी है। वहीं रविवार को लोकसभा…
 16 August 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को पीएम मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने…
Advt.