Select Date:

छत्तीसगढ़ में बिजली के उपयोग और बिल भुगतान की व्यवस्था में बदलाव, मीटर रिचार्ज होने पर ही जलेंगे बल्ब

Updated on 30-03-2026 12:18 PM
राज्य में बिजली के उपयोग और बिल भुगतान की व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने बिजली कंपनी के उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें बिजली बिल का अग्रिम भुगतान करने पर बल्ब जलेगी। अब उपभोक्ताओं को बिजली का उपयोग करने से पहले मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होगा।
योजना के पहले चरण में सरकारी विभागों को लिया गया है, जहां करोड़ों का बकाया कंपनी के लिए सिरदर्द बना है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, योजना के प्रथम चरण में ब्लाक स्तर के सभी सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड मोड पर डाला जा रहा है
एक अप्रैल से प्रीपेड व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी
इसके लिए 1.72 लाख सरकारी कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है, जिसमें से करीब 1.5 लाख मीटर इंस्टाल किए जा चुके हैं। शेष 22 हजार मीटर लगाने के लिए पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रों में युद्ध स्तर पर काम जारी है। एक अप्रैल से इन सभी कनेक्शनों पर प्रीपेड व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।
3,500 करोड़ का बकाया बना कारण
प्रीपेड सिस्टम लागू करने के पीछे सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बढ़ता बकाया सबसे बड़ी वजह है। कंपनी के अनुसार, अगस्त 2024 में बकाया 1,988 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2025 तक यह बढ़कर 2,444.91 करोड़ रुपये हो गया।
वर्तमान में यह 3,000 करोड़ के पार जा चुका है और मार्च के अंत तक इसके 3,500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इसमें सर्वाधिक बकाया नगरीय निकायों पर करीब 2,000 करोड़ और विकास विभाग 600 करोड़ रुपये है।

तीन महीने का एडवांस रिचार्ज करना अनिवार्य
नई व्यवस्था के तहत विभागों को अब अपने औसत मासिक बिल के आधार पर तीन महीने की राशि अग्रिम जमा करनी होगी। रिचार्ज खत्म होने से पहले अगले तीन महीनों का भुगतान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा बिजली स्वतः गुल हो जाएगी।

पुराने बकाये को निपटाने के लिए सरकार ने विभागों के बजट से किस्तों में भुगतान की व्यवस्था की है, जिसके तहत पावर कंपनी को 600 करोड़ रुपये की पहली किस्त प्राप्त हो चुकी है।
आम उपभोक्ताओं की भी आएगी बारी
सरकारी विभागों के बाद इस प्रीपेड व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से आम उपभोक्ताओं पर भी लागू करने की योजना है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल बिल वसूली में शत-प्रतिशत पारदर्शिता आएगी, बल्कि बकाया की समस्या का स्थायी समाधान भी हो जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.