सनराइजर्स हैदराबाद में बवाल? कप्तान ईशान किशन को आउट कर गेंदबाज ने दिखाई उंगली, बाहर जाने को कहा
Updated on
22-03-2026 02:52 PM
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग मैच के साथ होने वाली है। इससे पहले अब बीते शनिवार यानी 21 मार्च को हैदराबाद ने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला। इस मैच में एसआरएच के गेंदबाज जीशान अंसारी ने अपने स्टेंड इन कप्तान ईशान किशन को आउट कर उंगली से ईशारा कर बाहर जाने को कहा। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं आखिर क्या हुआ।
जीशान अंसारी ने आउट कर किशन को दिखाया बाहर का रास्ता
दरअसल, यह घटना दूसरी पारी के 8वें ओवर के दौरान हुई, जो 26 साल के लेग स्पिनर जीशान अंसारी डाल रहे थे। ईशान किशन ने ओवर की शुरुआती 4 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौके लगाए। हालांकि, इसकी अगली गेंद पर जीशान अंसारी ने डीप स्क्वायर लेग पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कैच आउट करवा दिया
ईशान किशन को आउट करने के बाद जीशान अंसारी ने उंगली से ईशारा करते हुए ईशान किशन को मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। जीशान थोड़े सीरियस नजर आ रहे थे जबकि ईशान किशन उनके इस तरह ईशारे करने पर हंस रहे थे। ईशान किशन हंसते हुए मैदान से बाहर चले गए।
पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को बनाया गया कप्तान
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस वक्त इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में वह शुरुआती कुछ मैच हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में मिस करेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स ने ईशान किशन को कप्तान नियुक्त किया है। जब तक कमिंस नहीं आएंगे, ईशान ही हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान रहेंगे।
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हाल ही में भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर आ रहे हैं। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था।
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…