अभिभावकों की शिकायत के अनुसार, बच्चों से स्कूल में सीमेंट, रेत धुलवाने और कक्षाओं की पुताई जैसे काम कराए गए। शिकायत में यह भी बताया गया कि बच्चों ने काम करने से मना करने पर उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती थी। जब अभिभावक इस विषय पर बात करने स्कूल पहुंचे, तो प्राचार्य विधु शर्मा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि उनके बच्चों को मुफ्त में बैग और किताबें मिल रही हैं, इसलिए उन्हें कोईशिकायत नहीं करनी चाहिए
अभिभावकों ने कलेक्टर को शिकायत में बताया कि प्राचार्या स्कूल के एक कक्ष का उपयोग अपने पति के साथ निवास के रूप में कर रही हैं। उन्होंने बच्चों के काम करते हुए फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में कलेक्टर को सौंपे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच के लिए डीईओ को कमेटी बनाने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।