HTPP कोरबा का झाबू स्थित राखड़ बांध फूटा, भारी मात्रा में राख बाहर बहा; हसदेव नदी में मिलने की आशंका
Updated on
03-03-2026 11:53 AM
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) का ग्राम झाबू स्थित राखड़ बांध टूट गया। इससे काफी मात्रा में बाहर निकल कर गांव एवं आसपास क्षेत्र में फैल गई। बहाव इतना तेज है कि समीप ही बहने वाली हसदेव नदी में भी राख सामने का खतरा मंडराने लगा है।
विद्युत उत्पादन कंपनी के 810 मेगावाट एचटीपीपी से उत्सर्जित राख के लिए ग्राम झाबू- लोतलोता के पास राखड़ बांध बनाया गया है। जहां संयंत्र से पानी मिश्रित राख भेजी जाती है।
बांध काफी पुराना होने की वजह से भर चुका है, इससे निपटने के लिए प्रबंधन द्वारा कई बार बांध की ऊंचाई भी बढ़ाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि राखड़ बांध भर जाने की वजह से दबाव पड़ने पर उसका तटबंध सोमवार को एकाएक टूट गया। इसके साथ ही पानी मिश्रित राख का सैलाब बाहर निकल पड़ा।
धीरे- धीरे तटबंध का काफी चौड़ा हिस्सा बह गया और काफी मात्रा में राख निकल कर आसपास क्षेत्र में फैल गई। इसके साथ ही हसदेव नदी की ओर बहने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में राख मिलने से पानी पूरी तरह प्रदूषित हो जाएगा और सफेद दिखाई देने लगता है।
वहीं आसपास फैली राख से ग्रामीणों को काफी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी शुरू हो चुकी है, ऐसी स्थिति में तेज धूप की वजह से पानी सूख जाएगा और सूखी राख हवा में उड़ कर ग्रामीणों के घर एवं खाने में जाएगी। राख की वजह से झाबू, नवागांव, पुरैनाखार, धनरास, लोतलोता, चारपारा, मड़वामहुआ, ढांडपारा समेत अन्य गांव के निवासियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
यहां बताना होगा कि एचटीपीपी के राखड़ बांध में यह कोई पहली घटना नही है बल्कि दो माह पहले भी राखड़ बांध फूटा था और काफी मात्रा में हसदेव नदी में समाहित हुई थी, जो बाद में नहर के माध्यम से किसानों के खेत पहुंच गई थी। यही स्थिति दोबारा निर्मित होने की संभावना बन गई है।
इस संबंध में सिविल विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शरद चंद्र पाठक से मोबाइल पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने मोबाइल को रिसीव नहीं किया। वहीं सिविल विभाग के कार्यपालन अभियंता नारायण पटेल का कहना है कि राखड़ बांध ओव्हरफ्लो हुआ है। इससे कुछ राख बाहर निकली है। सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द स्थिति स्थिति सामान्य हो जाएगी।
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब…
पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जाना है। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण मार्च, अप्रैल और मई में इस रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग…
ईरान से जुड़े युद्ध हालात के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़े असर ने कोटा के तीन युवकों की वापसी यात्रा को अनिश्चितता में डाल दिया है। दुबई घूमने के लिए…
मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ाई कर रहे बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया था। इस घटना को 28 फरवरी के अंक में नईदुनिया ने प्रमुखता…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन सरकार ने प्रदेश में 5000…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में सादगी के प्रतीक माने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय इन दिनों एक अलग ही रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. मौका था रायपुर प्रेस क्लब…
हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) का ग्राम झाबू स्थित राखड़ बांध टूट गया। इससे काफी मात्रा में बाहर निकल कर गांव एवं आसपास क्षेत्र में फैल गई। बहाव…