शिवम ने कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं है, लेकिन बार-बार फ्लाइट कैंसल होने से मानसिक दबाव जरूर बढ़ गया है। युवकों ने बताया कि परिवार वाले लगातार संपर्क में हैं और हर नई सूचना का इंतजार कर रहे हैं। घर से स्वजन रोज पूछते हैं कि कब लौटोगे। उन्हें समझाना पड़ता है कि यहां सब ठीक है, बस उड़ानें प्रभावित हो रही हैं
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है। कई उड़ानें री-शेड्यूल की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है। शिवम ने बताया कि होटल में रुकने की अवधि बढ़ानी पड़ी है, जिससे खर्च भी बढ़ रहा है। फिर भी वे स्थिति को समझदारी से संभाल रहे हैं और स्थानीय प्रशासन व एयरलाइन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।