Select Date:

रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू, अंबिकापुर से दिल्ली के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान

Updated on 25-03-2026 04:57 PM
इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद और हैदराबाद-जयपुर सेक्टर में 72 सीटर विमान सेवा का संचालन प्रारंभ किया है, जिसका किराया छह से नौ हजार के बीच तय किया गया है।
जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध
रायपुर से सुबह नौ बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यहां से यात्रियों को जयपुर के लिए दूसरी फ्लाइट मिलेगी, जो दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, जयपुर से मुंबई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध कराई गई है, जिससे रायपुर-हैदराबाद-जयपुर होते हुए मुंबई तक यात्रा करना आसान हो गया है।
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा जल्द
अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए अगले सप्ताह हवाई सेवा आरंभ होने जा रही है। 30 मार्च से एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को हवाई सेवा संचालित करेगी। इसके अलावा अंबिकापुर से कोलकाता की भी फ्लाइट शुरू होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.