"फुटबॉल में उच्च प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास आवश्यक": शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन
Updated on
06-09-2026 08:01 PM
"खेल मंत्रालय के 'एक घंटा खेल मैदान में' अभियान के तहत आधुनिक उपकरणों से निखर रही महाविद्यालय के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा।"
— डॉ. सरोज गुप्ता (प्राचार्य)
सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर के तत्वावधान में स्वीडिश मिशन स्कूल ग्राउंड पर आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल कौशल प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन खिलाड़ियों ने आधुनिक उपकरणों के साथ कड़ा अभ्यास किया। यह शिविर प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन एवं खेल मंत्रालय के 'एक घंटा खेल मैदान में' अभियान के अंतर्गत निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है।
प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने बताया कि शिविर के समापन पर सभी नियमित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत ने बताया कि महाविद्यालय के सहयोग से खेल विभाग को नए और आधुनिक खेल उपकरण जैसे फुटबॉल, कोन एवं स्पीड लैडर प्राप्त हो चुके हैं, जिससे प्रशिक्षण का स्तर और अधिक प्रभावी हो गया है। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में फुटबॉल को लेकर दिख रहा उत्साह महाविद्यालय के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है।
15 दिवसीय शिविर के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी बॉल नियंत्रण, सटीक पासिंग, शैडो ट्रेनिंग, ज़िग-ज़ैग ड्रिबलिंग, 1v1 आक्रामक कौशल, 11v11 रणनीतिक फॉर्मेशन और फीफा नियमों का गहन तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय खिलाड़ी स्टीव रिचर्डसन दे रहे विशेष कोचिंग
शिविर के मुख्य प्रशिक्षक एवं खेल इंटर्न स्टीव रिचर्डसन स्टीफन (राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं पूर्व SGFI नेशनल टीम कप्तान) द्वारा मैदान पर फुर्ती और पैरों के मूवमेंट सुधारने के लिए स्पीड लैडर ड्रिल्स तथा 'टेलर टैग' जैसे मनोरंजक अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही कोन्स के बीच से इनसाइड-आउटसाइड बॉल कंट्रोल की उन्नत तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया।
शिविर में आकाश व्यासी, आयुष कुजूर, अभिनय राजपूत, बबली गौड़, दीपेंद्र सिंह लोधी, गुलाब अहिरवार, माधवी ठाकुर, मानसी विश्वकर्मा, पृथ्वीराज सिंह बुंदेला, सोनाली अहिरवार, वैष्णवी अहिरवार सहित अनेक खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…