लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, क्वालिफायर मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान, भारत समेत इन टीमों की एंट्री पक्की
Updated on
23-10-2026 09:56 PM
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा
लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं.
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ओलंपिक क्रिकेट के पुरुष और महिला वर्ग के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में आयोजित किए जाएंगे. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अक्टूबर में दुबई में हुई बैठकों के बाद अपने सदस्य बोर्डों के के साथ वैश्विक टूर्नामेंटों की सूची साझा की है. इसमें क्वालिफायर की तारीखों का जिक्र है.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों वर्गों के क्वालिफायर में आठ-आठ देश हिस्सा लेंगे. इन टीमों को ICC के आधार पर अंतिम रूप देगा. क्रिकेट करीब 100 साल से अधिक समय बाद 2028 ओलंपिक में वापसी करेगा. महिला वर्ग में भारत समेत चार टीमें क्वालिफाई
महिला क्रिकेट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन ने अपनी जगह पक्की कर ली है. इस साल साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने महाद्वीपों की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के रूप में इन देशों ने क्वालिफाई किया है.
पुरुष वर्ग में अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया की 31 दिसंबर 2026 तक की रैंकिंग के आधार पर टॉप चार टीमें ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेंगी. मेजबान अमेरिका को को पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में हिस्सा लेने के योग्य माना गया है, बशर्ते वह 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक चलने वाली क्वालिफिकेशन अवधि में में शीर्ष 15 रैंकिंग में जगह बनाए.
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर…
भारत की मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला…
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया. जवाब में…