Select Date:

न्यूजीलैंड में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बना द‍िया ये महार‍िकॉर्ड, पीछे छूटे बांग्लादेशी-पाकिस्तानी प्लेयर

Updated on 24-10-2026 02:58 PM
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.

15 साल और 211 दिन की उम्र में वैभव न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बन गए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

वैभव से पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ के नाम था, जिन्होंने 18 दिसंबर 2001 को हैमिल्टन में टेस्ट मैच खेलते समय 16 साल और 6 दिन की उम्र दर्ज की थी. पाकिस्तान के आकिब जावेद 16 साल और 185 दिन की उम्र में इस सूची में शामिल थे. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 284 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी.

चोटिल ईशान की जगह मिला मौका

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के समय श्रेयस ने बताया कि ईशान किशन चोटिल हैं, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं इस मुकाबले में प्रिंस यादव को मयंक की जगह मौका मिला. कप्तान ने प्रिंस के चयन को रणनीतिक बदलाव बताया.

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन
 (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
 23 October 2026
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
 17 October 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
 11 October 2026
रणजी ट्रॉफी के 92वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहले दिन फैंस के लिए कुछ अच्छे तो कुछ खराब अपडेट्स सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से…
 08 October 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने…
 06 October 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया 'ए' के स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस दौरे पर…
 03 October 2026
एशियन गेम्स का आज आखिरी दिन है. पिछला दिन यानी शुक्रवार भारतीय दल के लिए बेहद सफल रहा था, जिसमें छह स्वर्ण पदक भारत की झोली में आए. इसमें 44…
 02 October 2026
भारत की मिक्स्ड रिकर्व तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों की मिक्स्ड टीम रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला…
 01 October 2026
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया. जवाब में…
Advt.