200 करोड़ के पार पहुंचीं 'धुरंधर', भावुक हुए आदित्य धर, हाथ जोड़कर बोले- शुक्रिया
Updated on
20-03-2026 08:18 PM
धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. आदित्य धर फिल्म को मिल रहे प्यार से खुश हैं. लेकिन उनका ये सफर चुनौती भरा रहा है. फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने हाथ जोड़ते हुए सबका शुक्रिया अदा किया
कोविड के बाद से हिंदी सिनेमा के हालात बदल चुके हैं. अब किसी फिल्म के लिए ऑडियंस को घर से सिनेमाघर तक लाना मुश्किल हो गया है. कई बार ये भी कहा जाता है कि बॉलीवुड खत्म है. अब ओटीटी का दौर है. लेकिन आदित्य धर ने धुरंधर से इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. धुरंधर एक ऐसी फिल्म बन गई, जिसके लिए लोग दौड़े-दौड़े सिनेमाघरों तक आ रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की सक्सेस पर आदित्य धर ने दिल छू लेने वाली बात कही है
धुरंधर की रिलीज के बाद मेकर्स ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. फिल्म की स्क्रीनिंग पर इसकी नई-पुरानी स्टारकास्ट, क्रू मेंबर और फिल्म से जुड़े सभी लोग शामिल हुए. राकेश बेदी ने स्क्रीनिंग का एक इनसाइड वीडियो शेयर किया है. थिएटर से वीडियो बनाते हुए राकेश बेदी कहते हैं कि चलो भाई पिक्चर देख ली है. कुछ खिलाओ यार. कुछ खिलाओ भूखे मर गए.
इतना कहकर वो अर्जुन रामपाल और आदित्य धर की ओर कैमरा रोटेट कर देते हैं. अर्जुन रामपाल उनसे कहते हैं कि आप तो सबको खा गए सर और कितना खाओगे. अर्जुन रामपाल की बात पर सब हंसने लगते हैं.
धुरंधर की सक्सेस पर बोले आदित्य धर
आदित्य धर ने अपनी स्पीच की शुरूआत फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति पांडे से की है. वो कहते हैं कि मैं ज्योति से शुरू करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया. मेरे एचओडी, कास्ट और क्रू मेंबर सभी ने फिल्म में अपनी पूरी मेहनत लगा दी. यकीन मानिए आज धुरंधर को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, उससे मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है. यहां आकर हमें सपोर्ट करने के लिए सभी का शुक्रिया. आप लोगों के बिना ये मुमकिन नहीं था. इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर फिर सबका धन्यवाद किया.
फिल्म प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा कि मैं सबको बता दूं कि ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है. यहां तक पहुंचने के लिए हमने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. पर ये (आदित्य धर) हमेशा हंसता रहता है. ये हर चीज को बहुत शांति से डील करता है. कभी पैनिक नहीं होता. जब भी बोलता है तो उसकी वजह होती है. फिर ये वही करता है, जो इसे चाहिए होता है. ज्योति ने कहा कि इसलिए आदित्य स्पेशल है. फिर वो कहती हैं कि स्टार रणवीर सिंह कहा है. राकेश बेदी कहते हैं कि रणवीर कहां हो नीचे आओ.
धुरंधर ने ओपनिंग डे पर वर्ल्ड वाइड 220 करोड़ का कलेक्शन जुटा लिया है. फिल्म को ईद का भी फायदा मिलने वाला है.
'धुरंधरः द रिवेंज' को मिले रिस्पांस और पेड प्रीव्यू-पहले दिन के कलेक्शन से मेकर्स खुश हैं. मेकर्स ने एक दिन पहले 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी रखी. इसमें फिल्म में…
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों…
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे…
अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की…
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते…
टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम…
Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा…