Select Date:

रणवीर सिंह की स्लैपिंग क्वीन बनीं सौम्या टंडन, सारा अर्जुन संग झूमीं, पहले ही दिन हुई 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी

Updated on 20-03-2026 11:35 AM
'धुरंधरः द रिवेंज' को मिले रिस्पांस और पेड प्रीव्यू-पहले दिन के कलेक्शन से मेकर्स खुश हैं. मेकर्स ने एक दिन पहले 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी रखी. इसमें फिल्म में लीड रोल निभाने वाले रणवीर सिंह-सारा अर्जुन समेत पूरी स्टारकास्ट, म्युजिक कंपोजर, सिंगर्स और समेत अन्य लोग भी शामिल हुए. फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने सक्सेस पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर कीं और एक टीम के नाम एक नोट लिखा. 
सौम्या टंडन ने मुंबई में गुरुवार रात हुई 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं.
सौम्या टंडन एक अन्य तस्वीर में डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पोज देती दिख रही हैं. वहीं, एक और तस्वीर में उन्हें आदित्य धर की एक्ट्रेस पत्नी यामी गौतम के साथ भी देखा जा सकता है. इनमें दोनों कापी खुश नजर आ रही हैं. 
सौम्या टंडन ने कुछ क्लिप्स में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ भी समय बिताती नजर आईं. 'शरारत' की गर्ल्स क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान भी टंडन के साथ तस्वीरें खिंचवाती दिखीं
सौम्या टंडन ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा और बताया कि रणवीर सिंह ने उन्हें पार्टी के दौरान 'स्लैपिंग क्वीन' कहा. बता दें, फिल्म में टंडन के किरदार ने रहमान डकैत की हत्या के बाद सिंह के हमजा को थप्पड़ मारा था.
सौम्या टंडन ने लिखा,"फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद धुरंधरों के साथ आफ्टर पार्टी की दीवानगी. आप सभी को इतिहास रचने के लिए बधाई. और इसके पीछे के शख्स आदित्य धर और खुद धुरंधर रणवीर (जो मुझे कह रहे थे कि सब मुझसे थप्पड़ खाना चाहते हैं और फिर मुझे स्लैपिंग क्वीन बना दिया) 
सौम्या टंडन ने लिखा, "सुपर टैलेंटेड यामी गौतम और जिन्होंने मुझे कास्ट किया मुकेश छाबड़ा और उभरती स्टार सारा अर्जुन और इस फिल्म के पीछे की जबरदस्त ताकत शाश्वत, हॉटीज़ क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान. पुराने दोस्त मानव गोहिल."

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया है. आदित्य धर फिल्म को मिल रहे प्यार से खुश हैं. लेकिन उनका ये सफर…
 20 March 2026
'धुरंधरः द रिवेंज' को मिले रिस्पांस और पेड प्रीव्यू-पहले दिन के कलेक्शन से मेकर्स खुश हैं. मेकर्स ने एक दिन पहले 'धुरंधर 2' की सक्सेस पार्टी रखी. इसमें फिल्म में…
 19 March 2026
मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज सांपों…
 18 March 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जान रहीं दिशा वकानी ने शो में दयाबेन का रोल कर सबका दिल जीता. लेकिन सितंबर 2017 से वो शो में नहीं दिखी हैं. दिशा…
 18 March 2026
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट दिया जा चुका है. ज्यादा हिंसक सीन और थोड़ी गाली गलौज से भरे…
 17 March 2026
अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की…
 17 March 2026
मुंबई, मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा को समर्पित नौ दिनों का पावन पर्व, भक्ति, आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते…
 17 March 2026
टेलीविजन-फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस नवनिंद्र बहल का निधन हो गया है. वो 76 साल की थीं और टीवी शोज-फिल्मों में एक्टिव थीं. नवनिंद्र बहल के बेटे कनु बहल ने इंस्टाग्राम…
 16 March 2026
Oscar 2026: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 यानी ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर कई बड़े सितारे नजर आए, लेकिन अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी ने अपने फैशनेबल अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा…
Advt.