Select Date:

'खड़गे को अपनी पार्टी में नहीं मिला शुद्धिकरण के मुद्दे पर समर्थन?' आजतक के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

Updated on 29-08-2026 07:22 PM
शनिवार को कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम में उनके मंच का शुद्धिकरण कराए जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.  
आजतक के पत्रकार ने जब राहुल गांधी से पूछा कि 'कांग्रेस के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर उतनी बात नहीं की जितनी उन्हें करनी चाहिए थी. जिसपर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दुख जताया था कि उन्हें उस तरह का समर्थन नहीं मिला जैसा मिलना चाहिए था', उसपर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे का मुद्दा नहीं है बल्कि देश के हर गरीब, दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता के साथ खुलेआम ऐसा व्यवहार हो सकता है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूलों में छोटे दलित बच्चों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ देश के हर दलित बच्चे से लेकर, महिला बुजुर्गों तक के लिए आवाज उठा रही है. उनका कहना है कि कांग्रेस की लड़ाई इस विचारधारा के खिलाफ है. 
 राहुल गांधी का कहना है कि बीजेपी उत्तराखंड ने इस तरह की गतिविधि का समर्थन करके गैर-कानूनी काम किया है. उनका कहना है कि इस मामले में कार्रवाई होनी ही चाहिए. राहुल गांधी ने कहा, "चाहे प्रधानमंत्री बोलें या न बोलें, मायावती बोलें या न बोलें, हम कोई फर्क नहीं पड़ता." उन्होंने कहा कि छुआछूत एक अपराध है और सरकार को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि गांवों के साथ-साथ शहरों में भी दलितों के साथ भेदभाव होता है. उन्होंने कुएं से पानी लेने  पर रोक और चाय की दुकानों पर अलग-अलग कप दिए जाने का उदाहरण दिया.  उन्होंने राजस्थान और उत्तराखंड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान में CLP नेता  के मंदिर जाने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण किया गया था.  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
 18 September 2026
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
 18 September 2026
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
 15 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
 12 September 2026
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
 10 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
 09 September 2026
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
 05 September 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
 05 September 2026
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्‍शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्‍वस्‍त करने…
Advt.