डीएम रविंद्र कुमार माँदड़ ने जितेन्द्र बच्चन को किया सम्मानित
Updated on
11-09-2026 07:35 PM
गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज चिंतक डॉ. जितेन्द्र बच्चन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इससे पहले उन्होंने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बच्चन की कर्तव्य निष्ठा और निस्वार्थ भाव से समाज के प्रति लगन व समर्पण की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
शुक्रवार, 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में डीएम माँदड़ के अलावा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं जिला एनजीओ कोर्डिनेटर तनुज गंभीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाली कुल 41 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 35 एनजीओ और छ:ह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं।
जितेन्द्र बच्चन ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि वह समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति सामाजिक जागरूकता लाने के क्षेत्र में निरंतर सेवा का प्रयास कर रहे हैं। इस सफर में अब तक अनेक सम्मान मिले हैं, लेकिन आज जिला प्रशासन द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा है, “इस सम्मान के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमार सौरभ, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र सिंह एवं जिला एनजीओ कोर्डिनेटर तनुज गंभीर का हृदय से आभार। आपका यह प्रोत्साहन (सम्मान) हमारे संकल्प ‘विकसित समाज सशक्त भारत’ को और मजबूत करता है और आगे भी समाज के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
कार्यक्रम को डीएम और सीडीओ गाजियाबाद ने संबोधित करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले‘सेवा संकल्प अभियान’को सफल बनाने के लिए भी कहा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। इस अवसर पर प्रशासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, पौधरोपण, स्वीप, एसआईआर, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अनेक कार्यों को करने के लिए कई गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स उपस्थित रहे।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…