Select Date:

इंजीनियर हारे, तकनीक फेल! उज्जैन में 2 दिन में भी नहीं हिली 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा, अब आर्कियोलॉजिस्ट करेंगे स्कैनिंग

Updated on 08-09-2026 09:46 PM
धर्म और अध्यात्म की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के बीच एक बेहद अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है 

कंठाल से छत्री चौक (बड़ा सराफा) मार्ग पर स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को नए स्थान पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और इंजीनियरो की टीम पिछले दो दिनों से जुटी हुई है, लेकिन तमाम आधुनिक तकनीकों के बावजूद हनुमान जी की प्रतिमा अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई है. 

प्रतिमा न हटने के कारण प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा के लिए वहां टेंट लगा दिया है, जहां गजानन और हनुमान जी की कृपा से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. स्थानीय लोग और श्रद्धालु इसे दैवीय शक्ति और भगवान की मर्जी मान रहे हैं.

हिंदू संगठनों का विरोध और महाआरती

प्रशासन ने मंदिर की चाहरदीवारी तो ढहा दी  है, लेकिन मूर्ति के न हिलने पर हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश भड़क उठा है. मंगलवार को मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य महाआरती की. 

पुजारी व कथावाचक का रुख

बालविजय मस्त हनुमान के पुजारी सुलभ शांतनु शर्मा और मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि जब मंदिर के दोनों ओर मार्ग मौजूद है, तो प्रशासन को अपने फैसले पर पुनः विचार करना चाहिए. मंदिर के पुजारी ने मांग की है कि प्रशासन पहले लिखित में गारंटी दे कि प्रतिमा को बिना किसी क्षति के सुरक्षित रूप से टंकी चौक पर स्थापित किया जाएगा, अन्यथा प्रतिमा को हाथ भी नहीं लगाने दिया जाएगा. 

इंदौर से आए विशेषज्ञों के छूटे पसीने

उज्जैन ही नहीं, बल्कि इंदौर से बुलाए गए विशेष इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों ने दो दिनों तक काफी सावधानी के साथ प्रयास किया, ताकि मूर्ति में कोई टूट-फूट न हो. हालांकि, शनिवार शाम तक स्थिति जस की तस बनी रही. दो दिन बाद इसी मार्ग से भगवान महाकाल की राजसी सवारी निकलनी है, जिससे प्रशासन के पास समय बेहद कम है और तनाव बढ़ता जा रहा है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
 सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
 15 September 2026
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
 14 September 2026
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
 14 September 2026
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
 14 September 2026
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
 13 September 2026
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
 13 September 2026
मेवाड़ की धरती वीर सपूतों और वीरांगनाओं की धरती रही है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं संस्कृति और साहित्य भी बहुत समृद्ध रहा है। एक तरह से देखा जाए तो…
 13 September 2026
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
 12 September 2026
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…
Advt.