Select Date:

PM के संदेश पर घमासान, संजय सिंह बोले- 'आपकी मां मां, हमारी नहीं?'

Updated on 01-08-2026 04:29 PM
पीएम मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए Gen-Z से बात की. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. अब पीएम के इस वीडियो मैसेज के बाद सियासत गरमा गई है. पक्ष-विपक्ष दोनों की तरफ से इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने इसपर पलटवार किया है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे Gen-Z को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पीएम कह रहे हैं कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों ने उनके लिए और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसे उन्होंने एक कल्चरल शॉक बताया. पीएम ने कहा, 'यह समय गुमराह बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है'. उन्होंने कहा कि वे बच्चों को माफ करना चाहते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश पर अब घमासान छिड़ा हुआ है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दल पीएम के इस मैसेज पर हमलावर हैं.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तो इसे लेकर X पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि किसी की भी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. यह बहुत गलत है. लेकिन भाजपा के लोग भी ऐसा करते हैं. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता उनके, महात्मा गांधी और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं.
वहीं, सत्ता पक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश का स्वागत किया. सत्ता पक्ष की ओर से पीएम के इस मैसेज को सकारात्मक बताते हुए इसकी सराहना की गई. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम के संदेश का स्वागत करते हुए कहा, 'यह समय बच्चों को गले लगाकर उन्हें राह दिखाने का है. गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि असहमति लोकतंत्र की सुंदरता है लेकिन मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना चाहिए. उन्होंने कहा, 'बच्चों से भूल हो सकती है. लेकिन उन्हें दंडित करने से बेहतर है सही मार्ग दिखाना.'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
भारतीय रेलवे में बिना टिकट या जनरल टिकट लेकर स्लीपर और AC कोच में यात्रा करने वालों की मनमानी के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल…
 01 August 2026
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’…
 01 August 2026
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
 01 August 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
 01 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…
 01 August 2026
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की,…
 01 August 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार शाम दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दक्षिण कश्मीर के…
 01 August 2026
पीएम मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए Gen-Z से बात की. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. अब पीएम के…
 31 July 2026
मॉनसून की रफ्तार अगस्त के पहले हफ्ते में और तेज होने वाली है. मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक देश में बारिश की कमी घटकर 14 फीसदी रह गई है,…
Advt.