Select Date:

PoK में बवाल, कश्मीर में बढ़े आतंकी हमले... क्या ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान?

Updated on 01-08-2026 04:34 PM
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार शाम दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दक्षिण कश्मीर के केल्लम इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे थे. आतंकियों ने अचानक उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
वारदात के फौरन बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी PoK में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और वहां सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या कुलगाम हमले और PoK  के हालात के बीच कोई सीधा नाता है. भारतीय एजेंसियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसा कोई संबंध नहीं बताया है. लेकिन सुरक्षा से जुड़े जानकार लंबे समय से यह कहते आए हैं कि जब भी पाकिस्तान अंदरूनी संकट में फंसता है, तो सीमा पार से आतंकवाद के जरिए कश्मीर में तनाव बढ़ाने की कोशिशें तेज हो जाती हैं. इसी वजह से कुलगाम की इस घटना को भी उसी बड़े नजरिए से देखा जा रहा है 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
भारतीय रेलवे में बिना टिकट या जनरल टिकट लेकर स्लीपर और AC कोच में यात्रा करने वालों की मनमानी के मामले अक्सर सामने आते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल…
 01 August 2026
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन जब विरोध की भाषा सड़क छाप गालियों और किसी की स्वर्गीय मां को अपमानित करने तक गिर जाए, तो वह ‘कल्चरल शॉक’…
 01 August 2026
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने मुल्क की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.गुरुवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए मोहसिन नक़वी ने कहा…
 01 August 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को कहा कि जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम की सिफारिशों में वजहें न बताना जजों के साथ अन्याय है और यह…
 01 August 2026
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) प्रमुख…
 01 August 2026
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में आतकंवादी हमले में दो प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकवादियों ने पहले उनका धर्म पूछा, हिंदू होने की पुष्टि की,…
 01 August 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने शुक्रवार शाम दो प्रवासी मजदूरों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और दक्षिण कश्मीर के…
 01 August 2026
पीएम मोदी ने कल रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए Gen-Z से बात की. उन्होंने कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. अब पीएम के…
 31 July 2026
मॉनसून की रफ्तार अगस्त के पहले हफ्ते में और तेज होने वाली है. मौसम विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक देश में बारिश की कमी घटकर 14 फीसदी रह गई है,…
Advt.