ऋण माफी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का रायपुर मार्च, पुलिस ने मुरमुंदा में रोका, 17 दिनों से भूख हड़ताल जारी
Updated on
24-09-2026 06:35 PM
छत्तीसगढ़ के धमधा क्षेत्र में किसानों का आंदोलन और अधिक तेज हो गया है। ऋण माफी और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर किसान बंधु संगठन के बैनर तले पिछले 17 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। अपनी मांगों का कोई ठोस समाधान न मिलने पर गुरुवार को गुस्साए किसान धमधा से राजधानी रायपुर की ओर कूच कर गए।
रायपुर की ओर कूच कर रहे किसानों को प्रशासन ने कुम्हारी पहुंचने से पहले ही मुरमुंदा में रोक लिया। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के कारण किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। स्थिति को नियंत्रित करने और बातचीत का रास्ता निकालने के लिए प्रशासन ने दस किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए राजधानी रायपुर भेजा। हालांकि, बाकी अन्य किसान मुरमुंदा में ही डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।
बातचीत के प्रस्ताव पर असहमति
इससे पहले बुधवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने किसानों से संवाद किया था। प्रशासन ने कुछ किसानों को बैंक भेजकर अधिकारियों से चर्चा करने की समझाइश दी थी, ताकि समाधान निकाला जा सके। लेकिन किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे लंबे समय से बैंक और प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट चुके हैं, जिससे कोई फायदा नहीं हुआ। अब सिर्फ बातचीत और झूठे आश्वासनों का दौर खत्म होना चाहिए।
क्या है पूरा मामला और मांगें?
धमधा ब्लॉक के खपरी, परसबोड़, कुटहा, पेंड्री और खैरझीटी गांवों के किसानों ने कोरोना काल से पहले निजी बैंक आईडीबीआई बैंक की विभिन्न शाखाओं से कृषि ऋण लिया था। किसान लगातार इस ऋण को माफ करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में वर्ष 2018 के एनपीए खातों की गहन जांच, पात्र किसानों को योजना का लाभ देना तथा जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की ऋण वसूली, कुर्की और भूमि नीलामी पर पूर्ण रोक लगाना शामिल है। किसानों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता, विवेचना क्षमता और व्यावसायिक ज्ञान को अद्यतन करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन के चेतना हाल में तीन दिवसीय रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स आयोजित…
बेमेतरा जिले के दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई करने वाली एक ही छापामार टीम के सदस्यों की एक ही समय में 40 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले दो स्थानों…
छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा तंत्र को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्तियों की तैयारी की है। प्रदेश के शासकीय…
स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पांच हजार शिक्षकीय पदों…
कोष एवं महालेखाकार रायपुर के अधिकारियों ने जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-02 लिपिक द्वारा स्वयं को 'व्याख्याता एलबी' बताकर आठ माह तक अतिरिक्त…
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत देश को दहला देने वाले झीरम घाटी हत्याकांड में दोषी करार 10 माओवादियाें को सजा सुना दी है। बुधवार को अदालत ने सभी…
गणेशोत्सव से पहले रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर विवाद की स्थिति बनती नजर आ रही है। मोवा और अमलीडीह क्षेत्र में छह पैक्स और डायनासोर के आकार…