आरक्षण के खिलाफ आंदोलन चला रहे अजीत भारती पर SC/ST ऐक्ट में FIR, ‘चंद्रशेखर और मां-बहन वाला’ विवाद क्या
Updated on
24-08-2026 07:36 PM
आरक्षण के खिलाफ आंदोलन चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली नॉर्थ एवेन्यू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और अन्य पर कथित अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणियों को लेकर भारती के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरक्षण को लेकर एक टिप्पणी से शुरू हुए इस विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब एक वीडियो में भारती ने चंद्रशेखर आजाद और टिप्पणी करने वाले शख्स की मां-बहन को लेकर टिप्पणियां कीं। भारती ने एफआईआर दर्ज होने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी मां-बहन को लेकर टिप्पणी का जवाब दिया था, लेकिन किसी जातिसूचक शब्द नहीं कहा
नॉर्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि अजीत भारती ने अनुसूचित जाति के लोगों, सांसद चंद्रशेखर आजाद और डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर बार-बार जाति आधारित गालियों और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जाति आधारित नफरत को बढ़ावा देने वाली टिप्पणियां कीं। संबंधित पक्षों को लेकर सेक्शुअल कॉमेंट्स और धमकियों का आरोप भी लगाया गया है।
जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि अजीत भारती किसी यूजर के कॉमेंट को लेकर जवाब दे रहे हैं। कॉमेंट किया गया था कि- 'अजीत भारती अपनी बहन की शादी चंद्रशेखर आजाद से करा दो तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।' इसके जवाब में भारती ने वह टिप्पणियां कीं, जिसको लेकर अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भारती इसमें चंद्रशेखर आजाद को लेकर कहते हैं कि वह उनके मुंह पर थूकना भी पसंद नहीं करेंगे। वह चंद्रशेखर की जाति का भी जिक्र करते हुए कहते हैं कि चंद्रशेखर को खुद को इतना योग्य बनाना पड़ेगा कि वह किसी सवर्ण की बेटी मांग सके। भारती कॉमेंट करने वाले पर पलटवार करते हुए मां-बहन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दिख रहे हैं
अपने खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे पर अजीत भारती ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि मां-बहन के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर कैसे चुप रहा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोबारा ऐसी टिप्पणी की गई तो वह ऐसा ही जवाब देंगे। भारती ने कहा, कहा, ‘कोई मेरी मां या बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दू, और मैं चुप रह जाऊं तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हू? इतने पर भी चंद्रशेखर को ले कर मैंने कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला, जो उक्त वीडियो में है। जब स्टेज से ब्राह्मणों की बेटियों को खींचने की बातें होती हैं और किसी SC नेता का चेला सोच-समझ कर उकसाने के लिए ऐसी बात करेगा, तो मैं चुप कैसे रहूंगा? आज व्यक्ति अपने मौलिक अधिकारों को समझे या न समझे, वह यह अवश्य जानता है कि SC/ST ऐक्ट क्या है। तो मैं जब बोलता हूं तो मुझे अपनी सीमाएं (चाहे वह कितनी ही अनुचित क्यों न हों) पता हैं कि क्या बोलना है, क्या नहीं। मैं जानता हूं कि दिल्ली पुलिस के नॉर्थ अवेन्यू स्टेशन में आजाद समाज पार्टी वालों ने कितना दवाब दे कर रात के बारह बजे यह FIR लिखवाया है जो कोर्ट में दो मिनट नहीं टिकेगा। एक भी धारा ऐसी नहीं है जो होल्ड करेगी।’
भारती ने आगे कहा, 'मैं सैनिक स्कूल का छात्र हूं और इतनी रैगिंग झेल चुका हूं कि मेरा मनोबल तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस को कस्टडी में मेरी हत्या करनी पड़ेगी, दो-चार डंडों से मेरा मनोबल नहीं टूटने वाला। और यदि मैं जीवित बच गया तो इसी स्थिति में जंतर मंतर जाऊंगा और अपने समाज से कहूंगा कि बताओ, तुम्हारी बहन और मां को ले कर कोई ऐसी टिप्पणी करे तो क्या करोगे? यदि ऐसा कमेंट फिर मेरे वीडियो पर आया तो मैं पुनः उसी तरीके से उत्तर दूंगा जो मैंने दिया। कानून जब तक है, संशोधन नहीं होता, मैं उसका सम्मान करूंगा और दिल्ली पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा। 92% ऐसे केस केवल प्रताड़ित करने के लिए होते हैं। अंत में, सवर्ण समाज से यह पूछना चाहता हूं कि क्या इस तरह की टिप्पणी पर मुझे सह लेनी चाहिए थी क्योंकि किसी पार्टी के लोग नाराज हो जाएंगे? क्या ब्राह्मणों की मां और बहनें इन रेप मैंटिलिटी से संचालित गुंडों के शाब्दिक बलात्कार के लिए जन्म लेती हैं?'
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…