Select Date:

कम प्रीमियम में 10 सालों तक मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Updated on 30-07-2026 07:15 PM
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की आर्थिक जरूरत और जिम्मेदारियाँ अलग होती हैं। किसी को पूरी जिंदगी के लिए सुरक्षा चाहिए, तो किसी को सिर्फ कुछ निश्चित वर्षों के लिए। इसी सोच के साथ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस लेकर आया है आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में 10 साल के लाइफ कवर का विकल्प।

यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनके सामने अगले कुछ वर्षों तक घर, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी आर्थिक जिम्मेदारियाँ होती हैं। इसके तहत, कम प्रीमियम में ज्यादा लाइफ कवर के साथ 67,100 रुपए तक की मुफ्त हेल्थ और वेलनेस सेवाएँ, 3 लाख रुपए तक का इंस्टेंट क्लेम भुगतान और लाइलाज बीमारी का पता चलने पर 100% राशि का भुगतान जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन राजीव अरोड़ा ने कहा कि ग्राहकों की वित्तीय जरूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह विकल्प पेश किया है, ताकि लोग अपनी सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान कम लागत में बेहतर सुरक्षा पा सकें।

उन्होंने बताया कि कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% है और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में औसतन सिर्फ एक दिन में क्लेम का भुगतान किया गया। इसी अवधि में कंपनी ने 1,306 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम और 3,360 करोड़ रुपए मैच्योरिटी व सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को भुगतान किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
 30 July 2026
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की…
 30 July 2026
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना…
 29 July 2026
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…
 28 July 2026
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल…
 28 July 2026
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़…
 27 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर…
 27 July 2026
NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।…
 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
Advt.