Select Date:

'वेल डन..': आर्मी के दिग्गज ने भी की CRPF चीफ की तारीफ, लोग कर रहे सैल्यूट, बता रहे निर्भय और ईमानदार

Updated on 30-07-2026 07:17 PM
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सामने से जवाबदेही लेकर एक सच्ची लीडरशिप का परिचय दिया है। उनके इस व्यवहार की बहुत ही सराहना हो रही है।
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बुधवार को एक कार्यक्रम में इसके डायरेक्टर जनरल जीपी सिंह ने अपने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि उनकी जो भी निर्धारित ड्यूटी है, उसे वे बेखौफ होकर निभाएं, उन सबकी जिम्मेदारी लेने के लिए वे खड़े हैं। उनके इस अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।

'वेल डन डीजी सीआरपीएफ'
आर्मी के एक पूर्व दिग्गज मेजर जनरल राजू चौहान (रिटायर्ड) ने सीआरपीएफ डीजी के संबोधन को एक्स पर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है-

वेल डन डीजी सीआरपीएफ। आपने अपनी फोर्स के एक्शन की जिम्मेदारी लेकर बहुत ही ज्यादा प्रेरित किया है।
मेजर जनरल राजू चौहान (रिटायर्ड), पूर्व सैन्य अधिकारी

आपके कार्य का दायित्व मेरा- सीआरपीएफ डीजी
वीडियो में सीआरपीएफ डीजी ज्ञानेश प्रताप सिंह कह रहे हैं, 'मैं बल के महानिदेशक, बल के प्रमुख के रूप में आप सभी को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं, चाहे हमारी ऑपरेशन बटालियन हों, चाहे हमारी लॉ एंड ऑर्डर की यूनिट्स हों, आप सभी राष्ट्र हित में, जन हित में और बल हित में जो भी निर्णय लेते हैं, जो भी एक्शन लेते हैं, जो कर्तव्यों के निर्वहन में शामिल हैं, उन सभी निर्णयों का, और सभी ऐक्शन का पूर्ण रूप से दल के प्रमुख के रूप में दायित्व मेरा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
 30 July 2026
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की…
 30 July 2026
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना…
 29 July 2026
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…
 28 July 2026
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल…
 28 July 2026
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़…
 27 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर…
 27 July 2026
NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।…
 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
Advt.