Select Date:

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

Updated on 28-07-2026 03:09 PM
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ घंटों में बादल छाए रहेंगे, मध्यम बारिश होगी और तेज हवाओं के साथ आंधी भी आ सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं, आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है.
नोएडा में भी बारिश जारी है. बता दें कि 29 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश में भी 28 जुलाई को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में लगभग सभी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है.
28 जुलाई से 29 जुलाई के बीच सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है. इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की संभावना है.

वहीं, मंगलवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भी भारी बारिश देखने को मिली है. रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. नदी का खतरे का स्तर 627 मीटर है, जबकि जलस्तर 626 मीटर तक पहुंच चुका है 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल…
 28 July 2026
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़…
 27 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर…
 27 July 2026
NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।…
 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
 26 July 2026
हावड़ा रेलवे स्टेशन... एक मुलाकात तय थी. बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन स्टेशन पर पहले से CBI की टीम मौजूद थी. जैसे ही एक…
 26 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के पणजी मैदान में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक युवक ने हाथों…
 26 July 2026
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त…
 26 July 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ एक महीने के ज़्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था.…
Advt.